फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   janmastami in chandrodaya temple

चंद्रोदय मंदिर में मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

Mon, 07 Sep 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 07 Sep 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
janmastami in chandrodaya temple
अक्षय पात्र में निर्माणाधीन वृंदावन चंद्रोदय मंदिर में रविवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। आराध्य राधा-कृष्ण को नव पोशाक धारण कराने के साथ छप्पन भोग अर्पित किए गए। भव्य फूल बंगला के मध्य ठाकुर जी का झूलनोत्सव भी मनाया गया।
विज्ञापन

 
हरिनाम संकीर्तन के मध्य आराध्य ठाकुर जी के श्री विग्रहों और इस्कॉन संस्थापक भक्तिवेदांत श्रील प्रभुपाद महाराज के विग्रह को चंद्रोदय मंदिर निर्माण स्थल पर ले जाया गया। सैकड़ों विदेशी श्रद्धालु नृत्य करते साथ चल रहे थे।
विज्ञापन

 
निर्माणाधीन चंद्रोदय मंदिर स्थल पर आयोजित समारोह में प्रेसीडेंट चंचलापति दास ने बताया कि आराध्य कृष्ण का जन्मोत्सव मनाने और उनके इस उत्सव में भाग लेने का सौभाग्य जीव को कृष्ण की कृपा से ही मिलता है। फिल्म अभिनेता विवेक ओबराय ने कहा कि ब्रजभूमि में मनाए जाने वाला कृष्ण जन्मोत्सव अपने आप मेें अनूठा ही नहीं अपितु अद्भुत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें गर्व है कि वह इस धार्मिक कार्यक्रम में सम्मलित हो रहे हैं। इनफिंटी ग्रुप के चेयरमैन रवींद्र चामड़िया ने कहा कि कृष्ण की लीला भूमि में चंद्रोदय मंदिर का निर्माण कृष्ण भक्तों की धार्मिक भावनाओं के अनुरूप किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश सुधा कृष्णन ने कहा कि कृष्ण के आदर्श आज जीवन में आत्मसात करने की जरूरत है। 


रात लगभग 8 बजे पुनती खुराना ने श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हरे कृष्ण हरे राम भजन प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रदेश के डीजीपी सुरक्षा गोपाल गुप्ता, नरसिह्मादास, अनंतवीरदास आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed