फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Devotee happy on Janmastami, Mathura, UP

वृंदावन में लड्डू गोपाल ने लिया जन्म, हर तरफ छाया उल्लास

Sat, 24 Aug 2019 05:27 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sat, 24 Aug 2019 05:27 AM IST
विज्ञापन
Devotee happy on Janmastami, Mathura, UP
भक्तों की उमड़ी भीड़ - फोटो : Amar Ujala

सुप्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में शुक्रवार को लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। रंगबिरंगी रोशनी से सजे मंदिर में रात को ठाकुर बांकेबिहारी का अभिषेक हुआ। चांदी के पालने में जन-जन के आराध्य ने भक्तों को दर्शन दिए और वर्ष में एक बार होने वाली मंगला आरती रात 1:55 बजे हुई। मंदिर जयकारों से गूंज उठा। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर सीएम योगी ने बच्चों के साथ मनाई जन्माष्टमी, देखें तस्वीरें
विज्ञापन


बांकेबिहारी मंदिर में लाला कन्हैया के जन्म की तैयारियों के बीच देश-विदेश से आए भक्तों का मंदिर के बाहर और गलियों में सैलाब उमड़ पड़ा। हर कोई भक्त अपने आराध्य के जन्म का साक्षी होने की लालसा लिए कदम आगे बढ़ा रहा था। आधी रात होने पर भी लाखों भक्त ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर की गलियों, चबूतरा पर खड़े होकर मंदिर के पट खुलने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही रात के 12 बजे मंदिर के सेवायत मनोज गोस्वामी ने पंचामृत और जड़ी बूटियों से ठाकुरजी का अभिषेक किया। इस बीच मंदिर के चबूतरे पर गोस्वामीजन भगवान कृष्ण के जन्म की लीला का भक्तों को श्रवण करा रहे थे।

अभिषेक के पश्चात मंदिर के जगमोहन में चांदी से जड़ित पालने में ठाकुरजी ने भक्तों को दर्शन दिए। कुछ ही समय के पश्चात वर्ष में एक बार होने वाली मंगला आरती रात 155 बजे हुई। इसके पश्चात रात दो से 5:30 बजे तक प्रभु ने भक्तों को नयनाभिराम दर्शन दिए। ठाकुरजी ने जड़ेमा पीले रंग की पोशाक और सोने, चांदी, जवाहरात, हीरा मोती के आभूषण धारण कर रखे थे। मंदिर कन्हैया के जयकारों से गूंज उठा। 

प्रेम मंदिर में शंख ध्वनि के मध्य हुआ महाभिषेक 

प्रेम मंदिर में रात्रि 12 बजे पुजारियों ने चांदी के पात्रों से दूध, दही, शहर, शक्कर, यमुना जल एवं जड़ी बूटियों से भगवान कृष्ण का महाभिषेक किया। इस दौरान पीले वस्त्र पहने 1 हजार भक्तों ने एक साथ शंख ध्वनि की। शंख ध्वनि से मंदिर गुंजायमान हो गया।

भक्त अभिषेक होते ही नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल के बोलों के साथ नृत्य करने लगे और एक-दूसरे को भगवान कृष्ण के जन्म की बधाई देने लगे। वहीं मंदिर रंगबिरंगी रोशनी से जगमगा रहा था। मंदिर को देखकर हर कोई के मुंह से निकल रहा था वाह।

बैरीकेडिंग से जहां श्रद्धालु खुश तो स्थानीय लोग हुए दुखी 

ठा. बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने वन वे प्लान के अनुसार जगह-जगह बैरीकेडिंग लगा दी। इससे मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को सहज मंदिर तक पहुंचे, वहीं मंदिर के आसपास के मोहल्ला में रह रहे लोगों को परेशानी हुई। 

ठा. बांकेबिहारी मंदिर के द्वार संख्या दो व तीन से भक्तों को मंदिर में प्रवेश मिला, जबकि एक व चार से भक्तजनों को मंदिर से बाहर निकलने की व्यवस्था की गई। वहीं, वीआईपी मार्ग, परिक्रमा मार्ग, विहारीपुरा, मदनमोहन घेरा, बांकेबिहारी का मुख्य बाजार में बैरीकेडिंग से मोहल्ला के लोगों को घर से बाहर बाजार एवं मंदिर जाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed