फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   janmashtmi prepration in janmsthan

कमल कुंज बंगले में जन्म लेंगे कान्हा

Sun, 21 Aug 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 21 Aug 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
janmashtmi prepration in janmsthan
गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी - फोटो : अमर उजाला
जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण कमल कुंज बंगले में जन्म लेंगे। भागवत भवन को कमल कुंज बंगले का स्वरूप दिया जा रहा है। भागवत भवन की सज्जा कमल पुष्प, कमलाकृति, मक्खन की मटकी, पत्र और पुष्पों से की जाएगी। लड्डू गोपाल को जन्माष्टमी पर लगभग सवा सौ मन लड्डुओं और मेवा पाग का भोग लगाया जाएगा। भगवान के भोग के लिए कुशल कारीगर लड्डू तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन


25 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए जन्मस्थान पर तैयारियां जारी हैं। जन्मस्थान परिसर को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है। जन्माष्टमी पर रात को 01:30 बजे तक जन्मस्थान के दर्शन खुले रहेंगे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने मीडिया के समक्ष कार्यक्रमों की जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जन्मस्थान परिसर को कलात्मक रूप से सजाया जाएगा। प्रभु के प्राकट्य स्थल कारागार के रूप में गर्भगृह की सज्जा की जा रही है। भागवत भवन को कमल कुंज बंगले का स्वरूप दिया जा रहा है। भागवत भवन के सभी द्वारों की सज्जा में भगवान की प्रिय लीलाओं के दर्शन होंगे। भागवत भवन में स्थापित श्रीराधाकृष्ण गर्भगृह में पुष्प सज्जा की जाएगी। जन्म के समय ठाकुरजी रेशम, जरी, सिल्क और विभिन्न रत्नों से बनाई गई पुष्पांबुज पोशाक धारण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जन्माष्टमी पर मंगला दर्शन से पहले भगवान इसी पोशाक को धारण कर दर्शन देंगे। सुबह को 10 बजे श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास महाराज और गुरु शरणानंद महाराज के सानिध्य में दिव्य पुष्पांजलि का कार्यक्रम जन्मस्थान के सिद्ध लीलामंच पर होगा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान की प्रबंध समिति के सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि लड्डू गोपाल को जन्माष्टमी पर 125 मन लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा।

जन्मस्थान पर जन्माष्टमी महोत्सव के कार्यक्रम...

24 अगस्त 
- शाम छह बजे श्रीकेशव देव मंदिर से पोशाक लेकर निकलेगी संकीर्तन यात्रा
- शाम को जन्म महोत्सव की पोशाक और दिव्य रजत कमल पुष्प के होंगे विशेष दर्शन
25 अगस्त 
- जन्माष्टमी के दिन सुबह शहनाई, नगाड़ों के साथ मंगला आरती
- सुबह 10 बजे जन्मस्थान के लीला मंच पर पुष्पांजलि कार्यक्रम
- रात 11 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रीगणेश, नवग्रह आदि का पूजन
- मध्य रात्रि से रात 12:30 बजे तक भगवान श्रीकृष्ण का प्राकट्य और अभिषेक
- रात 12:40 से 12:50 मिनट तक शृंगार आरती 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed