फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Janmashtami will be celebrated on Tuesday at Thakur Shri Banke Bihariji temple

आज होगा नंदोत्सव: बांकेबिहारी की मंगला आरती में 600 भक्तों को ही अनुमति, हाईकोर्ट के आदेश पर अमल

Tue, 27 Aug 2024 04:32 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 27 Aug 2024 04:32 AM IST
सार

ठाकुर श्रीबांकेबिहारीजी मंदिर में मंगलवार को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। मध्यरात्रि जन्म के बाद यहां साल में एक बार होने वाली विशेष मंगला आरती होगी। इस दौरान 600 भक्तों का ही मंदिर में प्रवेश होगा।

विज्ञापन
Janmashtami will be celebrated on Tuesday at Thakur Shri Banke Bihariji temple
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर श्री द्वारिकाधीश में सोमवार मध्य रात्रि में आराध्य के जन्म पर जय जयकार गूंज उठी। भक्त अपने आराध्य के जन्म के साक्षी बने। इससे पूर्व सुबह से मंदिर में विभिन्न आयोजन हुए। सुबह मंगला के दर्शन 6 बजे से 6:15 बजे तक हुए। 6:30 बजे ठाकुरजी के विग्रह का दूध, दही, घी, बूरा, शहद आदि से पंचामृत अभिषेक मंदिर के मुखिया व उनके सहयोगियों ने किया।

विज्ञापन


उसके बाद ठाकुरजी को भव्य रत्न जड़ित पोशाक धारण कराकर भव्य शृंगार किया गया। शृंगार के दर्शन 8:30 बजे खुले। सभी झांकियां निरंतर जारी रहीं। शाम को 7:30 बजे उद्यापन के दर्शन खुले। 10:00 बजे जागरण की झांकी हुई। 11:45 बजे ठाकुरजी का पंचांग अभिषेक हुआ। 12 बजने के साथ ही मंदिर में घंटे-घड़ियाल की आवाजें गूंज उठीं। नंद के आनंद भये, जय कन्हैया लाल की से मंदिर प्रांगण गूंज उठा। 
विज्ञापन


बांकेबिहारी की मंगला आरती में 600 भक्तों को ही अनुमति
ठाकुर श्रीबांकेबिहारीजी मंदिर में मंगलवार को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। मध्यरात्रि जन्म के बाद यहां साल में एक बार होने वाली विशेष मंगला आरती होगी। इस दौरान 600 भक्तों का ही मंदिर में प्रवेश होगा। इसमें सेवायतों की संख्या भी शामिल है। हाईकोर्ट के आदेश पर यह संख्या सीमित की गई है। प्रवेश पासधारकों को ही इस आरती के दौरान मंदिर में प्रवेश मिलेगा। 600 की संख्या पूरी होने के बाद द्वार बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेश पर अमल करते हुए पुलिस-प्रशासन ने पास जारी करने की व्यवस्था की है। मगर इन पास को लेकर भी रार छिड़ी है। सेवायत, प्रशासन-पुलिस में ही प्रवेश पासों के बंटवारे को लेकर समन्वय नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed