फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Janmashtami 7 zones and 35 sectors

जन्माष्टमी: 7 जोन, 35 सेक्टर में बांटा मथुरा-वृंदावन, होल्डिंग एरिया बढ़ाए जाएंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Janmashtami 7 zones and 35 sectors
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को देखते हुए मथुरा एवं वृंदावन को 7 जोन और 35 सेक्टर में बांटा गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को आगरा जोन एडीजी एसके भगत, मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप सिंह, डीआईजी शैलेश पांडेय, जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा। अधिकारियों ने मंदिर परिसर के साथ श्रद्धालुओं के प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

एडीजी ने बताया है कि जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए मथुरा-वृंदावन में जोन एवं सेक्टर व्यवस्था लागू की गई है। सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस और पीएसी के साथ आरएएफ की तैनाती की जा रही है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग की टीमें भी मुस्तैद रहेंगी। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने पर जोर दिया। जन्माष्टमी से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के लिए कहा है। वहीं शहर में जगह-जगह चौक-चौराहे भी सजकर तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ रोकने के लिए बढ़ेंगे होल्डिंग एरिया
श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं का दबाव नियंत्रित करने के लिए होल्डिंग एरिया बढ़ाए जा रहे हैं। भीड़ बढ़ने की स्थिति में श्रद्धालुओं को इन स्थानों पर रोक-रोककर मंदिर क्षेत्र की ओर भेजा जाएगा। इससे जन्मभूमि परिसर के आसपास अचानक भीड़ का दबाव बढ़ने से रोका जा सकेगा।

यातायात व्यवस्था के लिए बैरिकेडिंग लगाए गए
जन्माष्टमी आयोजन को देखते हुए शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर बैरिकेडिंग शुरू कर दी गई है। मंदिर क्षेत्र की ओर जाने वाले मार्गों पर सुरक्षा घेरा मजबूत किया जा रहा है। वहीं चौक-चौराहों को सजाने का काम भी अंतिम चरण में है। यातायात पुलिस को प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने और निर्धारित पार्किंग स्थलों तक वाहनों को पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है।

तीन सितंबर को आएंगे सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए भी प्रशासन तैयारियों में जुटा है। मुख्यमंत्री तीन सितंबर की दोपहर मथुरा पहुंचेंगे और दो दिन ब्रज में रहेंगे। उनके कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की जा रही है। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने संबंधित विभागों को अपने-अपने क्षेत्रों में व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed