फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Jammed for hours by keeping the dead body on the road

शव को सड़क पर रख कर लगाया घंटों जाम

Wed, 09 Jun 2021 12:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Jammed for hours by keeping the dead body on the road
राया(मथुरा)। कार की टक्कर से सोमवार शाम बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में पति की मौत हो गई जबकि पत्नी का उपचार चल रहा है। मौत की सूचना पर बड़ी संख्या में परिजन व ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने शव को घटनास्थल पर रखकर सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने-बुझाने पर चार घंटे बाद रात एक बजे जाम खोला गया। वहीं कार चालक पुलिस कांस्टेबल की सरकारी पिस्टल और मोबाइल फोन गायब हो गए। ढूंढने पर फोन तो मिल गया लेकिन सरकारी पिस्टल नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

गांव आशा की गढ़ी थाना राया निवासी रामगोपाल (50 वर्ष) अपनी पत्नी पुष्पा देवी के साथ ससुराल मुरसान गया था। लौटते समय शाम करीब छह बजे राया-मांट रोड पर गांव सरदारगढ़ के निकट मांट की तरफ से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें दंपती घायल हो गए। रामगोपाल ने उपचार को ले जाते समय दम तोड़ दिया जबकि पत्नी का उपचार शहर के नयति अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

दूसरी ओर ग्रामीण और परिजनाें को घटना की जानकारी हुईतो वह अस्पताल पहुंच गए। वह रात 10 बजे ग्रामीण अस्पताल से शव को लेकर राया पहुंच गए। राया-मांट रोड पर सरदारगढ़ के निकट शव को सड़क पर रख कर जाम लगा दिया। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक उत्तम चंद पटेल, एएसपी श्रीश्चंद मयफोर्स के पहुंच गए। ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। ग्रामीण आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा और पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग कर रहे थे। रात एक बजे बाद पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर जाम खोल दिया। बताया गया कि हादसे के बाद एक्सयूवी कार चालक कास्टेबल नरेंद्र चौधरी जान बचाने के लिए मौके से भाग गया। कार में ही मोबाइल और पिस्टल रह गई, बाद में मोबाइल तो मिल गया, लेकिन पिस्टल नहीं मिली। घटना की रिपोर्ट मृतक के पुत्र मनोज कुमार ने कार चालक के खिलाफ थाना राया में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed