फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Jai Shri Ram's slogans should be made to Muslims, the matter of ol'

मुस्लिम से लगवाए जयश्रीराम के नारे, ओल का मामला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 08:45 PM IST
विज्ञापन
Jai Shri Ram's slogans should be made to Muslims, the matter of ol'
फरह (मथुरा)। थाना फरह के गांव ओल से पशुओं को चारा लेने गए एक मुस्लिम युवक को धर्मपुरा नहर पर रविवार की सुबह कुछ युवकों ने पकड़ कर उससे भारत माता की जय और जय हिंद के नारे लगवाए। राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या करने का जिक्र करते हुए उसके ऊपर देशद्रोही होने का आरोप लगाया। घटना का वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है।
विज्ञापन

गांव ओल निवासी मुबीन धर्मपुरा नहर (आगरा कैनाल) किनारे अपने पशुओं के लिए चारा लेने गए थे। गांव धर्मपुरा निवासी चंद्रवीर ने साथियों के साथ मुबीन को नहर पर रोक लिया। उसके साथ गाली-गलौज की। जबरन उससे भारत माता की जय और जय हिंद के नारे लगवाए। साथ ही जय श्रीराम के नारे भी लगवाना बताया जा रहा है। आरोप है कि उसकी दाढ़ी पकड़ ली और कहा कि तुम लोगों ने कन्हैया लाल को मारा है। उनके ऊपर देशद्रोही होने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

इसके साथ ही धमकी दी कि मुस्लिमों को देश में नहीं रहने दिया जाएगा। उनके साथ ही ऐसा ही व्यवहार किया जाएगा। घटना का युवकों ने वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर मुबीन के स्वजन और बस्ती के लोग आ गए। प्रभारी निरीक्षक राजकमल ने बताया कि मुबीन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वायरल वीडियो के आधार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहर की पुलिया के पास बनाया वीडियो
मुबीन के साथ की गई हरकत को लेकर बनाई गई वीडियो में एक युवक उसके साथ जबरदस्ती करते नजर आ रहा है। दूसरा युवक पास ही बाइक पर खड़ा है। एक युवक बालक के साथ सड़क की ओर से आता दिखाई दे रहा है। इसमें मुबीन कह रहा है कि उसने भारत माता की तीन बार जय तो बोली है, लेकिन युवक कह रहा है यह पहले क्यों नहीं बोला। इस स्थान पर वीडियो बनाया गया है, वह नहर की पुलिया का है।
डीएस जाट की डीपी
जिस मोबाइल से वीडियो बनाया गया है। उस पर डीएस जाट की डीपी लगी हुई है। उस पर डिंपल सिंह सिनसिनवार लिखा हुआ है।
ऐसे हुआ मुकदमा दर्ज करने में देरी
वारदात की जानकारी गांव में सभी लोगों को हो गई। मुबीन का कहना है कि बस्ती के लोगों ने आपसी सद्भाव बनाए रखने की बात कहते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं कराने को कहा था। वह भी नहीं चाहता था लेकिन जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया तो उसको मजबूरी में रिपोर्ट दर्ज करानी पड़ी।

फोटो
जनपद की शांति कतई नहीं होने देंगे भंग: अभिषेक
जबरन नारे लगवाने के मामले में धार्मिक भावनाएं भड़काने का मुकदमा दर्ज करके आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। जनपद की शांति कतई भंग नहीं होने दी जाएगी। ऐसा करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
-अभिषेक यादव, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed