फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   jab-jab adharm badhata hai tab-tab prabhu ne liya hai avataar

Mathura News: जब-जब अधर्म बढ़ता है तब-तब प्रभु ने लिया है अवतार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
jab-jab adharm badhata hai tab-tab prabhu ne liya hai avataar
मथुरा। श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचीं सांसद हेमा मालिनी। - फोटो : mathura
वृंदावन। जब-जब अधर्म का अत्याचार बढ़ता है, तब-तब भगवान धरती पर अवतरित होकर अधर्मियों का संहार करते हैं और धर्म की पुनः स्थापना करते हैं। यह कहना था व्यासपीठ से स्वामी गिरीशानंद सरस्वती महाराज का।
विज्ञापन

छटीकरा रोड स्थित श्रीराधा गिरिधर गोपाल मंदिर परिसर में आयोजित अष्ट दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव के चौथे दिन मुख्य अतिथि सांसद हेमामालिनी और उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्रा रहे। दोनों ही अतिथियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच व्यासपीठ का पूजन-अर्चन किया और संत स्वामी गिरीशानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान देश-विदेश से आए भक्तों ने वामन अवतार, बलि प्रसंग, गंगा अवतरण, श्रीराम जन्म एवं श्रीकृष्ण जन्म की कथा का श्रवण किया।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य नंदोत्सव मनाया गया। पंडित आरएन द्विवेदी, महेश भार्गव, एसपी क्राइम अवनीश कुमार मिश्रा, राजीव चोपड़ा, गोविंद भार्गव मौजूद थे। मुख्य यजमान सरला-राजेंद्र खेतान ने विधि विधान से पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed