फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   jaav ke huriyaaron par bathain mein baraseen prem pagee laathiyaan

Mathura News: जाव के हुरियारों पर बठैन में बरसीं प्रेम पगी लाठियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
jaav ke huriyaaron par bathain mein baraseen prem pagee laathiyaan
मथुरा। गांव बठैन में हुरियारों का इंतजार करती हुरियारिनें। संवाद - फोटो : mathura
कोसीकलां (मथुरा)। जाव के हुरियारे रविवार को बठैन में हुरंगा खेलने पहुंचे तो गलियों में उन पर अबीर-गुलाल की ग्रामीणों ने बरसात कर दी। प्राचीन परंपरा के रंग में सराबोर हुरियारे हुरियारिनों की प्रेम पगी लाठियों से खूब पिटे। हास हरिहास के बीच हुरियारे मस्ती में नाच गाकर हुरियारिनों को रिझाते नजर आए।
विज्ञापन


गोपी स्वरूप हुरियारिनों ने हुरियारों से घिरे दाऊजी की पताका तक पहुंचने के लिए आनंदमयी खींचतान की, लेकिन दाऊजी महाराज हुरियारिनों के हाथ नहीं आए। हुरंगा का बदला लेने के लिए जाव के हुरियारे बठैन में हुरंगा खेलने पहुंचे। दोपहर को ही हुरियारों की अलग-अलग टोलियां गांव में पहुंच गईं। बठैन की सरदारी द्वारा हुरियारों को अबीर-गुलाल लगाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

हुरियारों की खातिरदारी के लिए भी जगह-जगह इंतजाम किए गए थे। शाम ढलते ही हुरियारों की टोलियां गलियों में हुरंगा खेलने के लिए उतर गईं। दाऊजी की पताका को घेरकर दर्जन भर नगाड़े एवं ढप ढोल बजाते हुए हुरियारे चल रहे थे। इधर, शोभायात्रा गांव के बाहर हुरंगा मैदान पर पहुंची। जहां घूंघट लगाए और हाथों में लाठियां लिए स्थान-स्थान पर हुरियारिनें खड़ी थीं और बरसाने की लठामार होली की भांति डंडों से हुरियारों पर लकड़ी के विशेष प्रकार से बने हलों पर वार कर रही थीं। वहीं, बठैन के लोगों ने ठंडाई, भांग एवं हुक्का से उनका परंपरागत स्वागत किया। इसके बाद जमकर गुलाल और अबीर बरसाकर हुरियारों को रंगों से सराबोर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व गांव के दाऊजी मंदिर में समाज गायन हुआ, जिसमें कोकिलावन के श्रीमहंत प्रेमदास महाराज, मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, डालचंद, निक्की चौधरी, सुरेश उपमन्यु आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed