फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   jaam

मथुरा-वृंदावन सड़क निर्माण में यातायात बना बाधा, लग रहा जाम

Fri, 08 Jan 2021 08:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 08:29 PM IST
विज्ञापन
jaam
मथुरा। मथुरा-वृंदावन मार्ग पर सड़क निर्माण के दौरान जाम में फंसे वाहन और राहगीर। - फोटो : MATHURA
मथुरा। मथुरा-वृंदावन मार्ग पर सड़क निर्माण में यातायात बाधा बन रहा है। शुक्रवार को भी जाम के हालत इस मार्ग पर बने रहे। खास यह है कि मसानी चौराहे से चार पहिया वाहनों को रोकने के लिए कोई भी पुलिसकर्मी मुस्तैद नहीं दिखा। गायत्री मंदिर पर पुलिसकर्मी तो मुस्तैद दिखे, पर वाहन रोकने में कतई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे। इसके कारण कार्य में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। यही हाल रहा तो वृंदावन कुंभ से पहले इस सड़क का निर्माण होना टेढ़ी खीर साबित हो जाएगा।
विज्ञापन

एक सप्ताह बीत चुका है पर सड़क निर्माण के कार्य ने गति नहीं पकड़ी है। वाहनों के गुजरने से कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। चार पहिया वाहनों को रोकने के लिए नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड ने एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर को पत्र लिखा था। पत्र में यह कहा गया था कि 20 दिन के लिए वाहनों को बिल्कुल प्रतिबंधित कर दिया जाए। इससे कार्य को समय से पूरा कर लिया जाएगा। आज तक मार्ग तो बंद हुआ नहीं। शुक्रवार को भी जाम के हालत बने रहे। घंटों मार्ग पर जाम लगा रहा लेकिन कोई भी पुलिसकर्मी उसे खुलवाने के लिए नहीं आया। अब सवाल खड़ा होता है कि यही हाल रहा तो वृंदावन कुंभ शुरू होने से पहले सड़क का निर्माण पूरा हो नहीं सकेगा। जबकि प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने 31 जनवरी तक सड़क निर्माण पूरा करने के लिए जल निगम अफसरों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने फिर कप्तान से मार्ग बंद कराने को कहा
शुक्रवार को एक बार फिर कप्तान डॉक्टर गौरव ग्रोवर को फोन कर चार पहिया वाहनों को प्रतिबंधित करने के लिए कहा है। वाहन प्रतिबंधित हो जाएंगे तो जल्द सड़क निर्माण के कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। कुंभ से पहले सड़क पर वाहनों को आवागमन हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रविंद्र कुमार मांदड, नगर आयुक्त
चार पहिया वाहन किए जाएंगे प्रतिबंधित
गोविंदनगर पुलिस को निर्देशित किया गया है कि मथुरा-वृंदावन मार्ग के निर्माण के चलते चार पहिया वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया जाए। शनिवार को पूरी तरह से मार्ग पर चार पहिया वाहन संचालन बंद करवाया जाएगा।
-डॉक्टर गौरव ग्रोवर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed