फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   itanee jhuk gaee deevaar...doosare ke makaan mein ghusane ko taiyaar

Mathura News: इतनी झुक गई दीवार...दूसरे के मकान में घुसने को तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
itanee jhuk gaee deevaar...doosare ke makaan mein ghusane ko taiyaar
मथुरा। मकान में आई दरार दिखाता अशोक। - फोटो : mathura
मथुरा। शहर के वार्ड-64 और 61 में आए दिन दरक रहे मकानों से लोगों की रातें दहशत में कट रहीं हैं। हालत ऐसे हो गए हैं कि नवनिर्मित मकान भी धराशायी होने की स्थिति में पहुंच गए हैं। एक भवन इतना झुक गया कि उसकी दीवार दूसरे भवन में घुसने को तैयार है। स्थानीय निवासी दीवारों की दरारों में टेप चिपकाकर दरारें बढ़ने का आंकलन कर रहे हैं। अफसर इससे अनजान बने हैं। शिकायत के बाद भी वह यहां झांकते तक नहीं आए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों का कहना है कि चौबिया पाड़ा क्षेत्र में अंग्रेजों के समय की भूमिगत पेयजल लाइन जर्जर हो गई है। इसके चलते पानी की पाइपलाइन से रिसाव हो रहा है। पानी जमीन के अंदर ही अंदर मकानों के नीचे घुस रहा है और मकान दरक रहे हैं। मकानों में दरारें आने से क्षेत्रवासी दहशत में हैं। रात के सन्नाटे में लोगों को एक विचित्र आवाज सुनवाई पड़ती है। लोग रात में चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं।
विज्ञापन

शरद चतुर्वेदी ने बताया है कि पाई-पाई जोड़कर आशियाना बनाया है, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि उनके मकान के नीचे की जमीन खिसक रही है। वह हर दिन दीवारों की दरारों पर टेप चिपकाते हैं, दूसरे दिन टेप दीवारों की दरारों से हट जाता है। देशी जुगाड़ से वह दीवारों की दरारें बढ़ने का आंकलन कर रहे हैं। उनके अनुसार प्रतिदिन एक इंच के हिसाब से दीवारों की दरारें बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां संकरी गलियों में एक नहीं 12 से अधिक मकानों का यही हाल है। पिछले तीन माह से यह सिलसिला जारी है। न तो अधिकारी ध्यान दे रहे हैं न ही पार्षद पीड़ितों की सुनने को तैयार हैं। बुधवार को भी भारतीय किसान यूनियन सुनील के पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा है।
---
इनके मकानों में आईं दरारें

चौबिया पाड़ा निवासी राजेंद्र चतुर्वेदी, छोटे लाल, प्रयागनाथ, पवन, चिंताहरण, विजेंद्र, संजय, नारायण, शेरा पंडा, द्वारिका, सुभाष, संजय, महेश और ओमप्रकाश आदि के मकानों में दरारें आ गई हैं।
--
ओझा गली के मकानों में भी आईं दरारें
चौब बाजार स्थित ओझा गली निवासी योगेंद्र चतुर्वेदी, रविंद्र चतुर्वेदी, ब्रज किशोर, ब्रिजेंद्र प्रताप, उमेश बाबू के मकानों में भी दरारें आ गईं। गली के लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों के शिकायत की थी। जलकल विभाग ने खुदाई कराई तो राइजिंग लाइन एवं कनेक्शन लाइन लीक मिली थी। फिलहाल टीम ने पुरानी लाइन बंद कर ओपन लाइन डालकर पेयजल आपूर्ति चालू कर दी है। हालांकि स्थायी समाधान अभी तक नहीं हुआ है।

---
वर्जन
वार्ड 64 और 61 के कुछ मकानों में आईं दरारों को लेकर दो दिन पहले स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी। इस पर जांच के लिए जलकल विभाग को निर्देशित किया गया है। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
-शशांक चौधरी, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed