फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   It was fortunate that schools were closed, otherwise disaster could have happened

Mathura News: गनीमत रही बंद थे स्कूल, वरना हो सकती थी अनहोनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
It was fortunate that schools were closed, otherwise disaster could have happened
मथुरा। जिले में हुई तेज बारिश ने कई परिषदीय स्कूलों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। बारिश के दौरान अगर स्कूल खुले होते तो अनहोनी हो सकती थी।
विज्ञापन

शनिवार को शिक्षक और छात्र स्कूल पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए। किसी विद्यालय में दीवार गिरी पड़ी थी तो किसी का प्लास्टर उखड़ा पड़ा था। कई स्कूलों में अंदर और बाहर तक पानी भरा था। हालात देखने के बाद शिक्षकों के मुंह से बस यही निकला कि भगवान तेरा शुक्र है कि स्कूल बंद था। वरना बड़ा हादसा हो जाता। बारिश से उच्च प्राथमिक विद्यालय छटीकरा के पड़ोस की दीवार स्कूल पर गिर पड़ी। इससे स्कूल की दीवार और खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं। स्कूल के कक्षों में दरारें आ गईं।
प्रधानाध्यापक चित्रा ने बताया कि जब वह सुबह स्कूल पहुंचीं तो उन्हें हादसे की जानकारी हुई। दीवार गिरने से विद्यालय में काफी नुकसान हुआ है। मथुरा विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय गोपालगढ़ में भी छत का भारी भरकम प्लास्टर नीचे गिर पड़ा। इंचार्ज प्रधानाध्यापक ब्रजराज सारस्वत ने बताया कि स्कूल बंद था। इसलिए गनीमत हो गई। वरना गंभीर हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

चौमुंहा विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय गाजई में तो बारिश के दौरान बरामद की छत ही धराशायी हो गई। प्रधानाध्यापक पवन दुबे ने बताया कि विद्यालय के बरामदे की पूरी छत गिर पड़ी है। इसके अलावा उच्च प्राथमिक विद्यालय औहवा में विद्यालय की दीवार गिर गई। उच्च प्राथमिक विद्यालय खायरा के अंदर और बाहर पानी भरा है। प्राथमिक विद्यालय बेरा प्रथम में भी जलभराव की समस्या बनी है। प्राथमिक विद्यालय ढ़ाक मांट के रास्ते में जलभराव के कारण शिक्षक और छात्रों को विद्यालय तक पहुंचने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवर्धन विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंगापट्टी में जलभराव के कारण छात्रों और शिक्षकों को दिक्कत हुई। प्राथमिक विद्यालय सीह के कक्षों में जगह-जगह दरार पड़ गई हैं। छत का प्लास्टर भी गिर रहा है। हालात से शिक्षकों और छात्रों में दहशत है। प्राथमिक विद्यालय नगला धनियां में फर्श पूरी तरह खराब हो गया है। छतें जगह-जगह से टपक रही हैं।

वर्जन
जिन विद्यालयों में बारिश की वजह से नुकसान हुआ है। उनका सर्वे कराया जाएगा। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-सुनील दत्त, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed