फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   It rained again, lines of worry on farmers' foreheads

Mathura News: फिर हुई बारिश, किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
It rained again, lines of worry on farmers' foreheads
मथुरा। बेमौसम की बारिश मंगलवार के बाद बुधवार रात को भी शहर से लेकर देहात तक के कई इलाकों में हुई। इस बारिश के कारण किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें छा गई हैं। इस बारिश का सबसे अधिक प्रभाव सरसों, गेहूं और आलू की फसल पर पड़ रहा है। आज और कल बारिश-ओलावृष्टि की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई है।
विज्ञापन


बुधवार रात 10 बजे करीब शहर से लेकर देहात के राया, शेरगढ़, गोवर्धन, सुरीर, मांट, कोसीकलां, शहर व फरह इलाके में बारिश हुई। बारिश के कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। देहात में बिजली भी गुल हो गई। तापमान में भी गिरावट आ गई। ठंडी हवाओं के चलते लोग ठिठुरने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

जिला कृषि रक्षा अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि देहात में जहां-जहां फसलों का नुकसान बारिश के कारण हुआ है। उसकी जानकारी जुटाने को तहसीलवार सर्वे कराया जाएगा। अगर, अधिक नुकसान सामने आता है तो शासन को मुआवजे के लिए रिपोर्ट भी भेजी जाएगी। रबी सीजन में किसानों ने फसलों की कटाई शुरू हो चुकी है। सरसों की फसल पककर तैयार हो गई है तो किसान उसकी तत्काल कटाई शुरू कर दें। इधर, बारिश के बाद मौसम सर्द होने से बच्चे बीमार हो रहे हैं। बुधवार को सुबह से ही जिला अस्पताल की ओपीडी में भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed