फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Irregularities were revealed in the SIR survey.

Mathura News: एसआईआर सर्वेक्षण में अनियमितताएं सामने आईं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Irregularities were revealed in the SIR survey.
चौमुहां। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एसआईआर सर्वेक्षण अभियान के तहत जैंत के समस्त पोलिंग बूथों का संयुक्त मेगा कैंप उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रथम में आयोजित किया गया। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाना था, लेकिन सर्वेक्षण के दौरान मतदाता सूचियों में काफी अनियमितताएं सामने आईं।
विज्ञापन

कैंप में क्षेत्र के अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृत एवं डबल प्रविष्टि वाले मतदाताओं की सूची पढ़कर सुनाई गई और उन पर आपत्तियां आमंत्रित की गईं। अखिल भारतीय भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं समाज कल्याण संस्थान के संयुक्त सचिव, दीवान सिंह राजपूत ने गंभीर त्रुटियों की ओर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि भाग संख्या- 218 और 219 की मतदाता सूचियों में काफी त्रुटियां हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पांच सौ मीटर से एक किलोमीटर की दूरी तक के मतदाताओं के नाम उल्टे-सीधे दर्ज हैं। उन्होंने मांग की है कि इन सूचियों की पुनः समीक्षा की जाए और मतदाताओं के नाम सही क्रमानुसार वोटर लिस्ट में अपडेट किए जाएं।
विज्ञापन

मैन बाजार निवासी रतन सिंह ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि उनके पुरखे भी इसी गांव के मूल निवासी हैं और जन्म से ही वह कभी गांव छोड़कर नहीं गए। इसके बावजूद 2003 और 2025 की मतदाता सूची में उनका नाम नहीं है, जबकि उन्होंने पिछले चुनावों में मतदान किया था। सहायक विकास अधिकारी, लतेश शर्मा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मतदाता सूचियों की त्रुटियों और मतदान केंद्र से संबंधित समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इस दौरान विधान परिषद सदस्य ठाकुर ओमप्रकाश सिंह ने कैंप का निरीक्षण किया और ग्रामीणों को एसआईआर का महत्व समझाया। सेक्टर मजिस्ट्रेट राकेश सिंह और सुपरवाइजर जय श्रीकृष्ण उपाध्याय ने भी मेगा कैंप का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय सिंह, बीएलओ अनीता कुमारी, कल्पना, अनीता देवी, ममता गौतम, ज्ञान सिंह, मोनिका, माया देवी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed