{"_id":"65396ed62fa75e151a05ecd7","slug":"ips-arrested-in-fake-encounter-mathura-news-c-29-1-mtr1002-152003-2023-10-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: फर्जी आईपीएस का जब पड़ा असली पुलिस से पाला...., रात का अंधेरा था और खुल गई पोल; मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: फर्जी आईपीएस का जब पड़ा असली पुलिस से पाला...., रात का अंधेरा था और खुल गई पोल; मुठभेड़ में गिरफ्तार
Thu, 26 Oct 2023 02:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 02:21 PM IST
सार
मगोर्रा पुलिस और एसओजी की टीम ने फर्जी आईपीएस को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस रिकॉर्ड में फर्जी आईपीएस के खिलाफ 13 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से एक मुकदमा जम्मू कश्मीर के कुलगाम में धोखाधड़ी का भी है।
विज्ञापन
मथुरा। मुठभेड़ में गिरफ्तार फर्जी आईपीएस सुभाष कुंतल।
- फोटो : mathura
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में मगोर्रा पुलिस व एसओजी की टीम ने बुधवार रात को कुंदरवन मार्ग पर मुठभेड़ में एक फर्जी आईपीएस गिरफ्तार किया। खुद को लखनऊ में तैनात आईजी क्राइम बताकर शातिर अपराधी ने सोमवार को फरह इंस्पेक्टर को धमकाकर एक अपराधी की जानकारी मांगी थी। मूलरूप से वह भरतपुर का रहने वाला है। राजस्थान, उप्र और जम्मू कश्मीर में इस पर मुकदमे दर्ज हैं। हिस्ट्रीशीट भी खुली है। एक दशक पहले सेना भर्ती का सिंडिकेट भी संचालित करता था। उसी सिंडिकेट के तीन सदस्यों की करोड़ों रुपयों के लेनदेन में हत्या भी कर चुका है।
विज्ञापन
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि बुधवार रात को एसओजी प्रभारी राकेश यादव व मगोर्रा प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार कुंदरवन रोड स्थित ज्ञान कालेज के सामने मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान राधेश्याम उर्फ सुभाष कुंतल पुत्र पूरन सिंह निवासी उद्योग नगर, भरतपुर के तौर पर हुई है। यह खुद को आईजी क्राइम लखनऊ में तैनात आईपीएस अधिकारी बताकर इंस्पेक्टर, दरोगाओं को धमकाकर आरोपियों की जानकारी मांगने और बाद में उनके परिजनों से मुकदमों से नाम निकलवाने के नाम पर पैसे लेने का रैकेट चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
13 मुकदमे इस पर दर्ज हैं। बीते सोमवार को फरह थाना इंस्पेक्टर से रिफाइनरी की पाइप लाइन में सेंधमारी कर तेल चोरी के आरोपी निशांत किरण कर्णिक पुत्र स्वः किरण गणेश कर्णिक निवासी वडोदरा, गुजरात की जानकारी भी इसके द्वारा ही मांगी गई थी। पैर में गोली लगने से घायल राधेश्याम उपचाराधीन है। उसके पास से 21 फर्जी आईपीएस विजिटिंग कार्ड, एक आईएएस विजिटिंग कार्ड, तमंचा, कारतूस, बाइक बरामद हुई है। बृहस्पतिवार को जेल भेजा जाएगा।
ये भी पढ़ें - यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: एयरफोर्स के जूनियर वारंट ऑफिसर की पत्नी को दूसरी कार ने रौंदा, मौके पर मौत
ये भी पढ़ें - यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: एयरफोर्स के जूनियर वारंट ऑफिसर की पत्नी को दूसरी कार ने रौंदा, मौके पर मौत
राधेश्याम ने अपनी कोठी को बना रखा है अभेद किला
52 वर्षीय अपराधी राधेश्याम को लेकर पुलिस ने बताया कि अजान गांव, भरतपुर में उसकी आलीशान कोठी है। परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। एक बेटा सीआरपीएफ में था। उसने खुद को फांसी लगाकर जान दे दी थी। गांव में उसने, जो आलीशान कोठी बना रखी है, उसको अभेद किला बना रखा है। चारों ओर तारों की बाड़बंदी करा रखी है। इसके अलावा चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी लगा रखे है। समय-समय पर खुद उनकी निगरानी करता है। इसके अलावा कोठी के आसपास हमेशा अपने कुछ लोगों को तैनात रखता है। गांव में चर्चा है कि राधेश्याम की कोठी की दीवारों में नोटों की गड्डी चिनी हुई हैं।