{"_id":"6a723b564eefda539d0ef1f5","slug":"invitations-sent-saints-kar-seva-shri-krishna-janmabhoomi-mathura-news-c-369-1-mt11009-150457-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि कार सेवा शंखनाद के लिए साधु-संतों को भेजा आमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि कार सेवा शंखनाद के लिए साधु-संतों को भेजा आमंत्रण
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के आह्वान के साथ चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने 9 अगस्त को कार सेवा शंखनाद की तैयारियां तेज कर दी हैं। सच्चिदानंद महाराज ने देशभर के विभिन्न अखाड़ों, संत-महात्माओं और हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों को आमंत्रण भेजा है।
उन्होंने बताया है कि कार्यशाला में श्रीकृष्ण जन्मभूमि आंदोलन की आगामी रणनीति पर भी चर्चा होगी। इसके साथ ही कार सेवा के स्वरूप और आगे की रूपरेखा पर संत समाज के बीच विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने दावा किया है कि देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में साधु-संत और धर्माचार्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके लिए सभी को आमंत्रण पत्र भेजा गया है।
चित्रगुप्त पीठाधीश्वर ने 4 जुलाई को श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कार सेवा शुरू करने की घोषणा की थी। इसके बाद यह मुद्दा लगातार चर्चा में बना हुआ है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद से जुड़े विभिन्न वाद न्यायालयों में लंबित हैं। हालांकि कारसेवा की सार्वजनिक घोषणा के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। नगर मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्र ने उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था।