फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Investigation started in the case of assault between babus in Public Works Department

लोकनिर्माण विभाग में बाबुओं के बीच मारपीट के मामले की जांच शुरू

Tue, 29 Jun 2021 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Investigation started in the case of assault between babus in Public Works Department
मथुरा। लोकनिर्माण विभाग में दो बाबुओं के बीच झगड़े के मामले में अधिकारियों ने जांच शुरू करा दी है। अधिकारियों ने मामले में रिपोर्ट तलब की है। घटना के संबंध में लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन से मोबाइल बंद किए जाने पर भी जवाब मांगा है।
विज्ञापन

लोकनिर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के बजट पटल पर तैनात छोटेलाल का और सामान्य पटल पर कार्यरत गोपाल में सोमवार को झगड़ा हो गया था। मारपीट में छोटेलाल घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

इस बीच एक्सईएन सनवीर सिंह कार्यालय से चले गए और मोबाइल भी बंद कर लिया। कार्यालय में बाबुओं के बीच झगड़े के मामले को अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। आगरा अधीक्षण अभियंता ने मामले की जांच शुरू करा दी है। वहीं मथुरा लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के एक्सईएन से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय में बाबुओं के बीच झगड़ा होने का मामला गंभीर है। इस संबंध में जांच शुरू कर दी गई है। मथुरा एक्सईएन से रिपोर्ट मांगी गई है। एक्सईएन के मोबाइल बंद करने का भी कारण पूछा गया है।
योगेश पवार, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण आगरा मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed