फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Investigation Foreign Funding in Noida Unrest Deputy CM

नोएडा बवाल में विदेशी फंडिंग की जांच जारी : उप मुख्यमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Investigation Foreign Funding in Noida Unrest Deputy CM
फरह (मथुरा)। बृहस्पतिवार को गो ग्राम परखम में आयोजित श्रीराम कथा में शिरकत करने आए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि नोएडा में मजदूरों के आंदोलन में बवाल के मामले में विदेशी फंडिंग के आरोपों की जांच की जा रही है, जल्द सच सामने आएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राम ने आदर्श मनुष्य का जीवन जिया जबकि श्रीकृष्ण ने अन्याय के खिलाफ सुदर्शन चक्र चलाया था। अगर हम पर भी कोई अत्याचार करता है तो हमें उसका जवाब देना होगा। श्रीकृष्ण ने अपने मामा को भी अत्याचार करने पर मारा था। उन्होंने कहा कि कृष्ण की धरती पर राम कथा का होना अद्भुत है।
विज्ञापन

दीनदयाल कामधेनु गोशाला में चल रहे विभिन्न प्रकल्पों पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह गोशाला विश्व में अपनी पहचान बनाएगी और रोजगार, स्वदेशी को बढ़ावा देगी। उन्होंने महिला आरक्षण को लेकर विरोधी दलों पर हमला बोला। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि ने उपमुख्यमंत्री को आशीर्वाद प्रदान करते हुए धर्म और संस्कृति के संरक्षण में उनके योगदान की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed