फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Investigation against the former president and secretary of the bar is complete

Mathura News: बार के पूर्व अध्यक्ष और सचिव के खिलाफ जांच हुई पूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Investigation against the former president and secretary of the bar is complete
मथुरा। बार अध्यक्ष व सचिव को जांच रिपोर्ट सौंपती टीम। - फोटो : mathura
मथुरा। बार एसोसिएशन की पूर्व कार्यकारिणी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप की जांच कर रही समिति ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट बार के नवीन पदाधिकारियों को सौंप दी। शुक्रवार को जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्यकारिणी की बैठक में आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन



बार एसोसिएशन के सचिव शिवकुमार लवानियां ने बताया कि पूर्व बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों पर अधिवक्ताओं ने कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसमें भ्रष्टाचार का प्रमुख आरोप था। इस पर बार अध्यक्ष प्रदीप शर्मा और सचिव शिवकुमार लवानियां ने आरोपों की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया। जांच कमेटी में संयोजक ठाकुर रामवीर सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, पूर्व सचिव त्रिलोक चंद्र शर्मा, पूर्व सचिव राघवेंद्र सिंह, पूर्व सचिव रवि शंकर उपाध्याय को रखा गया।
विज्ञापन


जांच कमेटी ने सभी आरोपों की गहनता से जांच की। जांच के लिए कमेटी हैदराबाद तक गई। चूंकि पूर्व में अधिवक्ताओं का टूर हैदराबाद गया था और वहां पर भारी वित्तीय अनियमितता हुई थी। बुधवार को जांच कमेटी ने बार एसोसिएशन के कार्यालय में अध्यक्ष व सचिव को अपनी रिपोर्ट सौंप दी। जांच रिपोर्ट के बाद आगे क्या कार्यवाही की जाए इसके लिए शुक्रवार दोपहर 3 बजे कार्यकारिणी की बैठक होगी। बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed