फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   interview process in sanskrit mahavidyalay has been questioned

संस्कृत महाविद्यालय में नियुक्तियों पर विवाद गहराया

Fri, 18 Sep 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Fri, 18 Sep 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
interview process in sanskrit mahavidyalay has been questioned
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के अधीन निंबार्क संस्कृत महाविद्यालय में विभिन्न पदों पर हो रहीं नियुक्तियों पर निंबार्क शिक्षा समिति के अध्यक्ष ने भी सवाल उठा दिए हैं। बुधवार को शिक्षकों के तीन पदों के लिए हुए साक्षात्कार में धांधली की शिकायत के बाद समिति अध्यक्ष ने संपूर्णानंद संस्कृत विवि के कुलपति को पत्र लिखा है। इसमें 18-19 सितंबर को होने वाले साक्षात्कार के स्थगन की सूचना भेज दी गई है। वहीं प्राचार्य ने इस प्रकार की कोई भी सूचना मिलने से इनकार करते हुए साक्षात्कार तय कार्यक्रम के अनुसार ही कराने की बात कही है।
विज्ञापन


निंबार्क संस्कृत महाविद्यालय में शिक्षकों के विभिन्न पदाें पर हो रही नियुक्तियों पर विवाद गहराता जा रहा है। बुधवार को हिंदी सहायक अध्यापक के दो और अंग्रेजी के एक पद के लिए साक्षात्कार हुए थे। इसमें लेनदेन की शिकायत पर निंर्बाक शिक्षा समिति के अध्यक्ष राम प्रसाद साबू ने जांच कराई। उनका कहना है कि जांच में आरोप सही पाए गए। प्रक्रिया को इस तरह गोपनीय रखा गया कि साक्षात्कार पैनल में शामिल विशेषज्ञों तक का परिचय अध्यक्ष के संज्ञान में नहीं था। उन्हें गुप्त स्थान पर भी रखा गया।
विज्ञापन


इस पर अध्यक्ष ने अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए 18-19 सितंबर को होने वाले साक्षात्कार स्थगित करने का निर्णय लिया। कुलपति को भेजे पत्र में कहा कि सत्यता की जांच करने के बाद दूसरी तारीख और विशेषज्ञों के कार्यक्रम तय करके सूचित करने की बात कही। उन्होंने विवि प्रशासन से मांग की कि तब तक विशेषज्ञों को भेजने का कोई भी कार्यक्रम विवि तय न करे।। वहीं दूसरी ओर महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डा. कन्हैयालाल झा ने कहा कि उन्हें इस प्रकार की सूचना के बाबत पत्र नहीं मिला है। 18 और 19 सितंबर को होने वाले साक्षात्कार पूर्ववत कार्यक्रम के अनुसार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed