{"_id":"5e7367ee8ebc3e78b864126c","slug":"interstate-bus-stand-mathura-news-agr434510216","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महीने बाद दौड़ेंगी नए अंतरराज्यीय बस अड्डे से बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन महीने बाद दौड़ेंगी नए अंतरराज्यीय बस अड्डे से बसें
विज्ञापन
मथुरा। निर्माणधीन बस स्टैंड।
- फोटो : MATHURA
मथुरा। आगरा-दिल्ली हाईवे पर पराग डेयरी के पास अंतरराज्यीय बस अड्डे से बसों का संचालन होने में अभी तीन महीने और लग सकते हैं। मतलब जून के बाद ही इस बस अड्डे से बसों का आवागमन शुरू हो सकेगा। निर्माण में देरी पर परिवहन विभाग के एमडी (प्रबंध निदेशक) राजशेखर रेड्डी ने नाराजगी जताई है। निर्माणाधीन विभाग को तीन महीने की समय सीमा तय कर दी है। निर्माण पूरा करके रोडवेज को हैंडओवर करने के निर्देश एमडी ने दिए हैं।
आगरा-दिल्ली हाईवे पर पराग डेयरी पर साढ़े पांच एकड़ में 17 करोड़ की लागत से अंतरराज्यीय बस अड्डा तैयार हो रहा है। लगभग ढाई साल से निर्माणाधीन इस बस अड्डे से बसों को संचालन शुरू नहीं हो सका है, जबकि मार्च 2020 में यहां से बसों का संचालन हो जाना चाहिए था। ऐसा न होने पर परिवहन विभाग के एमडी राजशेखर रेड्डी ने नाराजगी जताई है। बुधवार को बस अड्डे के निर्माण की प्रगति देखने पहुंचे एमडी ने नाराजगी जताते हुए समय सीमा तय कर दी। जून तक हर हाल में बस अड्डे का निर्माण पूरा करके रोडवेज के हैंडओवर करने के निर्देश दिए। एआरएम विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि निर्माण में देरी पर एमडी ने नाराजगी जताई है। जून तक बस अड्डा तैयार हो जाएगा। उसके बाद ही बसें संचालित हो सकेंगी।
अड्डे पर खड़ी हो सकेंगी 100 बसें
हाईवे पर निर्माणाधीन अंतरराज्यीय बस अड्डे से दिल्ली, राजस्थान, यूपी, एमपी, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर आदि राज्यों के जनपदों की बसें मिल सकेंगी। नए बस अड्डे पर 100 बसों को खड़ा करने के अलावा 28 दुकानें भी बनी हैं। इसके साथ ही एआरएम समेत रोडवेज कर्मचारियों का कार्यालय तो होगा ही, वहीं रोडवेज के चालक और परिचालकों के लिए आराम कक्ष भी बनाया जा रहा है। यहां पर आने वाले लोगों को हर सुख सुविधा उपलब्ध रहेगी। जिससे की किसी को कोई परेशानी नहीं होगी।