{"_id":"655f063959ecc155e3088e5f","slug":"intelligence-agencies-got-input-of-a-big-conspiracy-in-mathura-before-arrival-of-prime-minister-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व मिला मथुरा में बड़ी साजिश का इनपुट, दो स्थान नो फ्लाईंग जोन घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व मिला मथुरा में बड़ी साजिश का इनपुट, दो स्थान नो फ्लाईंग जोन घोषित
Thu, 23 Nov 2023 01:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 23 Nov 2023 01:28 PM IST
सार
तीर्थनगरी मथुरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले खुफिया एजेंसियों को जिले में बड़ी साजिश का इनपुट मिला है। जिले में दो स्थानों को नो फ्लाईंग जोन घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मथुरा आगमन से पूर्व जिला पुलिस व प्रशासन को खुफिया एजेंसियों द्वारा बड़ी साजिश का इनपुट दिया गया है। इनपुट के आधार पर प्रशासन ने दो स्थानों को नो फ्लाईंग जोन घोषित कर दिया है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष को नजरबंद किया गया है।
विज्ञापन
खुफिया एजेंसियों द्वारा बताया गया है कि विरोधी पार्टियों द्वारा पीएम का विरोध करने के लिए काले गुब्बारे उड़ाने की संभावना है। साथ ही आतंकी संगठनों व अन्य राष्ट्र विरोधी संगठनों द्वारा भी ऐसा कोई कृत्य किए जाने की संभावना है। ऐसे में पुलिस के उच्चाधिकारियों ने प्रशासन को पत्र लिखा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- PM Modi Mathura Visit Live : आज मथुरा पहुंचेंगे प्रधानमंत्री मोदी, कई सौगात मिलने की आस
विज्ञापन
पत्र का संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने ब्रजरज उत्सव स्थल तथा श्रीकृष्ण जन्मभूमि के आस-पास के संपूर्ण क्षेत्र को नो-फ्लाईंग जोन घोषित कर दिया है। इसके अलावा जन्मभूमि को अभेद किले के रूप में तब्दील कर दिया है। यहां एनएसजी कमांडों, स्नाइपर, एसपीजी तैनात की गई है। डीएम मथुरा शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इनपुट के आधार पर दो स्थानों को नो फ्लाईंग जोन घोषित किया गया है।