Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Instilling good values children essential upliftment society

समाज के उत्थान के लिए बच्चों का संस्कारवान होना आवश्यक: डॉ. देवेंद्र शर्मा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Instilling good values children essential upliftment society
वृंदावन। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है। देश और समाज के उत्थान के लिए उनका शिक्षित होने के साथ ही संस्कारवान होना आवश्यक है। इसके लिए समय-समय पर उन्हें प्रोत्साहित करना समाज का कर्तव्य है।
विज्ञापन

यह विचार उन्होंने अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा ठा. राधास्नेह बिहारी मंदिर में मेधावी विप्र छात्र-छात्रा सम्मान समारोह में व्यक्त किए। समारोह में मथुरा जनपद से 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मुख्य संयोजक राजेश पाठक ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। जिला अध्यक्ष इंजीनियर राजकुमार शर्मा ने दो बालिकाओं की हायर एजुकेशन के लिए संपूर्ण फीस देने की घोषणा की है। छात्रा गार्गी भारद्वाज को समारोह संयोजक मुकुंद मोहन शर्मा ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस दौरान समारोह की अध्यक्षता कर रहे ब्रज प्रदेश अध्यक्ष बिहारी लाल वशिष्ठ ने मेधावी छात्र-छात्राएं इस भारतवर्ष की आधार शिला हैं। आशीष चतुर्वेदी व बलराम शर्मा ने कहा कि शिक्षा ही सर्वश्रेष्ठ पूंजी है। इस अवसर पर राकेश गौड, पार्थ कृष्ण गौतम, राजनारायण गौड़, रामबाबू शर्मा, राजीव शर्मा, आशीष शर्मा, प्रदीप गोस्वामी, गोपाल आचार्य, ब्रजेश शर्मा, बाबा कर्मयोगी, कपिलानंद चतुर्वेदी, आनंद बिहारी शर्मा, अनिल शास्त्री, कन्हैयालाल गौतम, कृष्ण मुरारी शर्मा, ईश्वर चंद्र रावत, महंत रामदास, अंकित शर्मा, सुखराम सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed