{"_id":"681277ad8b8dd559af099b16","slug":"inspector-slapped-a-devotee-video-went-viral-mathura-news-c-29-1-mtr1002-389956-2025-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura: दरोगा की हरकत देख हैरान रह गए लोग...श्रद्धालु को जड़े थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: दरोगा की हरकत देख हैरान रह गए लोग...श्रद्धालु को जड़े थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल
Thu, 01 May 2025 10:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 10:21 AM IST
सार
अक्षय तृतीया पर पर श्रद्धालुओं की भीड़ को संभालने के चक्कर में दरोगा आपा खो बैठे। दरोगा ने एक श्रद्धालु को थप्पड़ जड़ना शुरू कर दिए। ये वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
श्रद्धालु को तमाचा मारता दरोगा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
वृंदावन में अक्षय तृतीया पर बुधवार को लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे। जगह-जगह बैरियर लगाए गए थे। इस दौरान एक दरोगा ने एक श्रद्धालु के साथ अभद्रता कर दी। दरोगा ने उसके तमाचा मार दिया। इससे वहां माहौल बिगड़ने लगा लेकिन स्थिति को नियंत्रण में कर लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ठा. राधा स्नेह बिहारी मंदिर के पास ड्यूटी पर पुलिसकर्मी तैनात थे। यहां एक श्रद्धालु भीड़ में बैरियर से जबरन घुसने लगा तो पुलिसकर्मी ने उसे रोका तो वह झगड़ा करने लगा। इस पर वहां मौजूद दरोगा ने उसके गाल पर तमाचा जड़ दिया। थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरतलब है कि एक दिन पूर्व ही पुलिस प्रशासन एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल के ऑडिटोरियम में स्पष्ट निर्देश दिए थे कि आने वाले श्रद्धालुओं के साथ शालीनता और विनम्रता से व्यवहार किया जाए।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन