फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Inspection of Kanshiram housing units completed; many buildings found dilapidated

Mathura News: कांशीराम आवासों की जांच पूरी, कई भवन मिले जर्जर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Inspection of Kanshiram housing units completed; many buildings found dilapidated
मथुरा। वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर के निकट छज्जा गिरने के बाद नगर निगम सक्रिय हो गया है। निगम ने वृंदावन और टाउनशिप स्थित कांशीराम आवासों जांच कराई। इसमें वृंदावन में कई आवास खंडहर मिले, जबकि टाउनशिप स्थिति कई आवास जर्जर पाए गए। दोनों स्थानों पर आवासों की जांच पूरी हो जाएगी। बिंदुवार रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

बीते दिनों नगर निगम ने मथुरा-वृंदावन में पुराने भवनों का सर्वे कराया था। सर्वे में वृंदावन जोन के कांशीराम आवास जर्जर होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद नगर आयुक्त जग प्रवेश ने चार सदस्यीय टीम गठित की गई थी। टीम ने बारीकी से आवासों की जांच की और पूरी कर रिपोर्ट नगर आयुक्त को सौंपी। इसी आधार पर टाउनशिप स्थिति कांशीराम आवासों की भी जांच कराई गई है। बताया जाता है कि जांच में कई आवास जर्जर अवस्था में मिले हैं तो कई आवास तो खंडहर में तब्दील पाए गए हैं। टीम ने जांच पूरी कर ली है। अब रिपोर्ट नगर आयुक्त को भेजी जाएगी। इसके बाद शासन को संयुक्त रिपोर्ट भेजी जाएगी। नगर आयुक्त जगप्रवेश ने बताया है कि रिपोर्ट शासन को जल्दी भेजी जाएगी। शासनादेश के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed