फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   inspection in vrindavan

‘महिला आश्रय सदनों में सुधार की जरूरत’

Thu, 28 Apr 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
अमर उजाला वृंदावन Updated Thu, 28 Apr 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
inspection in vrindavan
औचक निरीक्षण पर पहुंचीं महिला कल्याण निगम की चेयरमैन - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम की चेयरमैन गीता सिंह ने गुरुवार को महिला आश्रय सदनों का औचक निरीक्षण किया। विधवा और निराश्रित महिलाओं को मिली रही सुविधाओं की जांच की। सफाई आदि व्यवस्थाओं में कमी मिलने पर निगम कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से कमियों को दूर करने का आदेश दिया। कहा कि महिला आश्रय सदनों में अभी सुधार की जरूरत है। उन्होंने सदन के जीर्णोद्धार कार्य को मई तक पूरा करने को कहा।
विज्ञापन


दोपहर के समय चैतन्य बिहार स्थित महिला आश्रय सदन पहुंचीं महिला कल्याण निगम की चेयरमैन ने महिलाओं से उनका हाल जाना और मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने सदन में कार्यरत कर्मचारियों से बंद कमरे में वार्ता कर रजिस्टरों की पड़ताल की। सदन में साफ-सफाई न मिलने पर नाराजगी जताई और मच्छर-मक्खी हटाने के लिए कीटनाशक का छिड़काव करानेे को कहा।
विज्ञापन


वृद्धा के कई दिनों से स्वास्थ्य खराब होने की बात कहने पर उन्होंने नाराजगी जताई और सदन में नियुक्त चिकित्सक को बुलाने को कहा। उन्हें सदन में 24 घंटे चिकित्सक न होने और एक नर्स की नियुक्ति की जानकारी दी। प्रदेश सरकार की ओर से तीन करोड़ की लागत से कराए जा रहे सदन के जीर्णोद्धार कार्य की प्रगति देखी और मई 2016 तक कार्य पूर्ण करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सदनों में जो कमियां है उनमें सुधार की जरूरत है और इसके लिए हर संभव प्रयास निगम कर रहा है। सदन के प्रभारी संतोष मिश्रा, शक्ति सिंह, सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष बबिता सिंह, अंकित वार्ष्णेय, नकुल सिंह राजावत, योगेश सिसौदिया, शुभम राजावत, अमित मिश्रा भी मौजूद रहे। 


सुलभ इंटरनेशनल को अलग से कमरा देने पर जताई आपत्ति
निगम चेयरमैन गीता सिंह को आश्रय सदन के एक कमरे में सुलभ के शिक्षकों को बैठा देखकर गुस्सा आ गया। सरकारी आश्रय सदन में सुलभ के लिए अलग से कमरा आवंटित किए जाने पर आपत्ति जताते हुए सुलभ के अमित, माया, नयन, मीनाक्षी से उनके काम की जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि किसके कहने पर आप आश्रय सदन में रुके हैं। उन्होंने कहा कि आओ, काम करो और जाओ। यहां पंचायत करने का काम नहीं करेगा सुलभ इंटरनेशनल। महिला आश्रय सदनों में रह रही विधवा, वृद्ध और निराश्रित महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सुलभ इंटरनेशनल संस्था  व्यवसायिक प्रशिक्षण दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed