फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Innova collides with tree, advocate dies

पेड़ से टकराई इनोवा, अधिवक्ता की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 08:16 PM IST
विज्ञापन
Innova collides with tree, advocate dies
मथुरा। थाना रिफाइनरी के परखम-बेरी मार्ग पर शुक्रवार की रात वाहन को बचाने के चक्कर में एक कार पेड़ से टकरा गई। इसमें सवार अधिवक्ता की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

थाना हाईवे के तहत मोतीकुंज निवासी रामगोपाल पटेल(42) शुक्रवार शाम अपनी कार से पैतृक गांव धर्मपुरा गए थे और वहां से 7-8 बजे के बीच परखम होकर लौट रहे थे। तभी सामने से आते वाहन को बचाने में उनकी गाड़ी असंतुलित होकर पेड़ से जा टकराई, जिसमें अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

उन्हें तुरंत इलाज के लिए गोवर्धन चौराहा स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल लाया गया, जहां कुछ देर उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवा अधिवक्ता की मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं इनके प्रशंसक और अधिवक्ताआें की उनके आवास पर भीड़ एकत्रित हो गई। दुर्घटना की रिपोर्ट रिफाइनरी थाने में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed