फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Information provided about diseases caused by smoking

Mathura News: धूम्रपान से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Information provided about diseases caused by smoking
मथुरा। धूम्रपान निषेध दिवस पर महर्षि दयानंद सरस्वती जिला चिकित्सालय परिसर के एनसीडी (नॉन कम्युनिकेबल डिजीज) केंद्र में जागरूकता बैठक हुई। इसमें चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने धूम्रपान से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी। लोगों से इस आदत से दूर रहने को कहा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज अग्रवाल ने कहा कि धूम्रपान जानलेवा बीमारियों का प्रमुख कारण है। सिगरेट, बीड़ी और अन्य प्रकार के तंबाकू उत्पादों का सेवन करने से कैंसर जैसी बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। धूम्रपान फेफड़ों, हृदय तथा शरीर के अन्य महत्वपूर्ण अंगों पर भी बुरा प्रभाव डालता है। इससे वातावरण प्रदूषित होता है और निष्क्रिय धूम्रपान (पैसिव स्मोकिंग) के कारण अन्य लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन

डॉ. अमन कुमार ने कहा कि धूम्रपान करने वाले लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। लोगों को यह समझना होगा कि स्मोकिंग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इस दौरान डॉ. अमरचंद, डॉ. अमिताभ पांडेय, डॉ. रितु रंजन, स्टाफ नर्स मोनिका, शिल्पी, मनीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed