फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Inflation on gold and silver is not liked women said prices are already sky high

Budget 2025: रास नहीं आई सोने-चांदी पर महंगाई, महिलाएं बोलीं-पहले से दाम आसमान पर; अब गहने हुए पहुंच से दूर

Sat, 01 Feb 2025 07:15 PM IST
Arun Parashar अरुन पाराशर
Updated Sat, 01 Feb 2025 07:15 PM IST
सार

महिलाएं छोटी-छोटी बचत कर सोने-चांदी के गहनों के लिए रुपये जोड़ती हैं। ये आभूषण मुसीबत में भी काम आते हैं। इसके साथ ही नाैकरी पेशा महिलाओं को पुरानी पेंशन बहाली की उम्मीद थी, जो पूरी नहीं हुई।

विज्ञापन
Inflation on gold and silver is not liked women said prices are already sky high
सोने के आभूषण (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट से महिलाएं कुछ खास खुश नजर नहीं आ रही हैं। महिलाओं का कहना है कि सोना-चांदी तो पहले से ही महंगा था। महिलाएं छोटी-छोटी बचत करके सोने-चांदी के गहने खरीदती हैं, अब बजट में भी सोना-चांदी महंगा हो गया, अब ये गहने महिलाओं के लिए और महंगे साबित होंगे।
विज्ञापन


संसद में बजट पेश किया गया। इसमें महिलाओं के लिए कई घोषणाएं की गईं, लेकिन सोने-चांदी पर आई महंगाई महिलाओं को रास नहीं आई। इनका कहना है कि महिलाओं का गहना महंगा होने से शृंगार फीका लग रहा है। उधर, सर्राफा बाजार के ज्वैलर्स अजयकांत गर्ग का कहना है कि शादी-ब्याह को छोड़ दें तो आम दिनों में महिलाएं सोना-चांदी कम ही खरीदती हैं।
विज्ञापन


इससे उनकी बचत का पैसा बाजार में नहीं आ पाता है और बाजार मंदा चलता है। नौकरी पेशा महिलाएं पुरानी पेंशन की बहाली की आस लगाए थीं, वो भी नहीं हुआ। ऊपर से सोना, चांदी और प्लेटिनम के दाम बढ़ रहे हैं। सोना तो पहले से ही प्रति दस ग्राम 84000 रुपये के पार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वाति शर्मा ने कहा कि सरकार ने आम चीजें सस्ती नहीं कीं। किसी भी चीज में बढ़ोतरी होने से घर का बजट हिल जाता है। सोना-चांदी महिलाओं के आड़े वक्त में भी काम आता है। बजट में राहत के नाम पर हमारे हाथ कुछ नहीं आया है।

अंजली खंडेलवाल ने कहा कि टैक्स में सरकार ने कर्मचारियों का कान घुमाकर पकड़ा है। सरकारी कर्मचारी का दो माह का वेतन तो अब सिर्फ टैक्स में ही चला जाएगा। सोने-चांदी के दामों में बढ़ोतरी कर महिलाओं को निराश किया है।

पारूल ने कहा कि लोग सोना केवल पहनने के लिए ही नहीं, बल्कि निवेश की दृष्टि से भी खरीदते हैं। ऐसे में इनकी कीमतों में वृद्धि नहीं की जानी चाहिए थी। ये बजट तो महिलाओं के लिए सामान्य ही रहा है, इसे खास नहीं कहा जा सकता है।


रितू ने कहा कि बजट में रोजगार को लेकर कोई वादा नहीं किया गया है। महिला शिक्षा और रोजगार पर अलग से व्यवस्था होनी चाहिए। महिला सम्मान बचत पत्र निम्न वर्गीय परिवारों की महिलाओं के लिए संभव।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed