{"_id":"57e8162a4f1c1b5942573ac1","slug":"indo-pak-relationship","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत से पाकिस्तान पर हो रहा ‘कॉल वार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत से पाकिस्तान पर हो रहा ‘कॉल वार’
पुनीत शर्मा
Updated Sun, 25 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और पाकिस्तान की सीमा पर बनी टेंशन का असर रिश्तों पर भी नजर आने लगा है। जिन मुस्लिमों के सगे संबंधी पाकिस्तान में रह रहे हैं वह उन्हें फोन करके वहां की हुकूमत पर खूब आरोप लगाते रहते हैं।
कभी आतंकियों को पनाह देने की बात कही जाती है तो कभी सीमा पर तनाव पैदा करने की। कइयों ने तो अपनों को वापस मुल्क लौट आने को भी कहना शुरू कर दिया है। कहते हैं... हमारे भारत देश जैसा कोई देश नहीं है।
भारत में रहने वाले तमाम मुस्लिमों के परिवार वाले पाकिस्तान में भी रह रहे हैं। किसी का भाई वहां है तो किसी का मामा। शादी-विवाह में एक दूसरे के यहां आना-जाना भी लगा रहता है। लेकिन भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में पैदा होने वाले तनाव ने इनके संबंधों में भी कहीं न कहीं कड़वाहट जरूर घोल दी है। जब भी पाकिस्तान की तरफ से कोई हरकत होती है तो भारत में रहने वाले मुस्लिम अपनी नाराजगी पाक में रहने वाले रिश्तेदारों से जरूर व्यक्त कर देते हैं। मथुरा में दरेसी रोड निवासी मोहम्मद रियाजुद्दीन कहते हैं कि करांची में उनके मौसा का परिवार है।
विज्ञापन
जब भी वह बात करते हैं तब हालातों पर चर्चा हो ही जाती है। कहते हैं कि वह तो अपने मौसेरे भाइयों से भी कह देते हैं कि पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह दे रहा है। नवाज शरीफ की सरकार फेल है। वृंदावन निवासी इब्राहिम के मामा करांची में रहते हैं। इब्राहिम का कहना है कि खैर खबर पूछते वक्त हालातों पर चर्चा हो ही जाती है। हम तो कह भी देते हैं कि एक दिन आतंकवादी ही पाकिस्तान को बर्बाद कर देंगे। राजउद्दीन उस्मानी की बुआ का परिवार पाकिस्तान में है। उनका कहना है कि पाकिस्तान में रहने वाले लोग खुद परेशान हैं। वहां तो आए दिन घटनाएं होती रहती हैं।
हम लोग भी बात करके कहते हैं कि वहां की हुकूमत हालात को संभाल नहीं पा रही। वृंदावन निवासी अनवर के भाई मजीद भी पाकिस्तान में रहते हैं। अनवर का कहना है कि हम तो जब भी बात करते हैं तब यही कहते हैं कि दोनों मुल्कों के बीच रिश्ते अच्छे हो जाने चाहिए। यदि रिलेशन अच्छे होंगे तो तरक्की होगी। जिक्र केवल इन्हीं का नहीं है बल्कि इस समय भारत में रहने वाले जिन मुसलमानों के भी रिश्तेदार पाकिस्तान में रह रहे हैं वह उन्हें फोन करके पाक की सरकार को फेल बता रहे हैं। पाकिस्तान हुकूमत पर आतंकियों के आगे हथियार डालने के आरोप लगाए जा रहे हैं।
पाकिस्तानी करते हैं भारत की तारीफ
कोलीकलां निवासी शाहिद कुरैशी के फूफा और चाचा पाकिस्तान में रहते हैं। शाहिद कुरैशी का कहना है कि जो लोग वहां चले गए हैं वह अब पछता रहे हैं। हर रोज तो वहां आतंकी हमले होते रहते हैं। उनसे बात करो तो यही कहते हैं कि भारत में रहते तभी ठीक थे। कम से कम शांति में तो रहते। शाहिद का कहना है कि पाकिस्तान में जो भी लोग रह रहे हैं वह भारत की तारीफ ही करते हैं। शरीफ के भी कई रिश्तेदार पाकिस्तान में है। शरीफ का कहना है कि दोनों देशों के रिश्तों में मिठास आ जाए तो बेहतर है।