{"_id":"621ce54ce911c701964d4d32","slug":"indian-path-lab-was-sealed-after-investigation-mathura-news-mtr5138801179","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के बाद इंडियन पैथ लैब को किया गया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच के बाद इंडियन पैथ लैब को किया गया सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। बिना रजिस्ट्रेशन के चल रही इंडियन पैथ लैब के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया है। इससे पूर्व शिकायत मिलने के बाद रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लैब का मौके पर जाकर सत्यापन किया, जिसमें तमाम खामियां मिलीं थीं। जांच में मिली खामियों के बाद सीएमओ ने नोटिस जारी करने के बाद सोमवार को सील करा दिया है।
विदित है कि नए बस स्टैंड कौशिक प्लाजा में इंडियन पैथ लैबोट्रीस फर्जी तरीके से संचालित की जा रही थी। लैब का कोई रजिस्ट्रेशन नहीं था। लैब संचालकों ने सीएमओ कार्यालय में इसका पंजीकरण नहीं कराया। शिकायत पर रविवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. चित्रेश कुमार ने लैब पर छापा मारा था। इधर, जनपद में चल रहीं सभी पैथोलॉजी और नर्सिंग होम की सूची सीएमओ ने तलब की है।
विभागीय सूत्रों के अनुसार सीएमओ कार्यालय के अधिकारियों की मनमानी के चलते स्वास्थ्य सेवाओं के साथ खुला खिलवाड़ किया जा रहा है। बगैर पंजीकरण के पैथोलॉजी और नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं। गैर पंजीकृत पैथोलॉजी और नर्सिंग होम के साथ-साथ शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में क्लीनिक खोलकर प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों पर अंकुश लगाने के लिए सीएमओ ने कई नोडल अधिकारी भी नियुक्त हैं।
विज्ञापन
लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी को भी खिलवाड़ करने नहीं दिया जाएगा। पैथोलॉजी और नर्सिंग होम की सूची को तलब किया गया है। इससे बिना पंजीकरण के स्वास्थ्य सेवाएं दे रहीं संस्थाएं सामने आ जाएंगी। इन सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. एके वर्मा, सीएमओ मथुरा।