फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   India is one and will remain the same: MS Bitta

हिंदुस्तान एक है और एक ही रहेगा: एमएस बिट्टा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
India is one and will remain the same: MS Bitta
मथुरा। सैनिक जब मौत का कफन बांधकर मातृभूमि की रक्षा के लिए निकलता है, फिर वह अंजाम की परवाह नहीं करता। अपनी जान पर खेल कर अमर हो जाता है। उक्त विचार संस्कार भारती महानगर द्वारा ब्रज कला केंद्र के प्रेक्षागृह में आयोजित किए शहीदों के परिवारों का सार्वजनिक अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि आतंकवाद विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने व्यक्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा जो राष्ट्र हित की सोच रखते हैं, वह उनके साथ हैं। पुलवामा में शहीद हुए 40 सैनिकों के बदले पाकिस्तान को भारतीय सैनिकों की सर्जिकल स्ट्राइक झेलनी पड़ी। इसमें उसके 500 से भी अधिक आतंकी मारे गए। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फैसला था। विशिष्ट अतिथि संस्कार भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बांकेलाल गौड़ ने कहा कि सरहदों के प्रहरी वतन के लिए जीते-मरते हैं।
विज्ञापन

उनके बलिदानों के प्रति नतमस्तक होने से ही हम देशवासियों का गौरव बढ़ता है। रामेंद्र मोहन त्रिपाठी व डॉ. रमाशंकर पांडे ने भी विचार व्यक्त किए। संस्कार भारती के राष्ट्रीय संरक्षक पद्मश्री योगेंद्र ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान शहीदों के परिजन सम्मानित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed