{"_id":"62cc590b8010c8585105965ea96b13cd","slug":"income-tax-raid-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सकों के प्रतिष्ठानों पर आयकर सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सकों के प्रतिष्ठानों पर आयकर सर्वे
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 15 Dec 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
आयकर विभाग की टीम ने चिकित्सक और सीटी स्कैन सेंटर संचालकों के केंद्रों पर सर्वे की कार्रवाई की। आगरा और मथुरा की टीम देर शाम तक छानबीन में जुटी रहीं। इस कार्रवाई से चिकित्सकों में खलबली मची रही।
संयुक्त आयकर आयुक्त अनिल कुमार शर्मा के नेतृत्व में आयकर विभाग के अफसरों की टीम ने औरंगाबाद स्थित अग्रवाल लाइफ लाइन हास्पिटल और कृष्णानगर स्थित मथुरा सीटी स्कैन सेंटर पर सर्वे की कार्रवाई की। इनके रिफाइनरी स्थित केंद्र पर भी एक साथ अफसरों की टीम पहुंची।
यहां विभागीय अधिकारियों ने आय के स्त्रोत, इनवेस्टिंग पेपर की छानबीन की। इस दौरान कंप्यूटर, लेखा रिकॉर्ड खंगाले। देर शाम तक अधिकारी अपने अभियान में जुटे रहे।
विज्ञापन
इधर आयकर विभाग की कार्रवाई से अन्य चिकित्सकों के भी हलक सूख गए। कार्रवाई में विभागीय अधिकारी प्रकाश चंद्रा, आनंद कुमार, नरेश चंद्र, प्रवीन अग्रवाल, वरुण सरकार, अनुज कुमार, सोहन लाल आदि थे।