फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Incidents of kidnapping and robbery have also happened in Omaxe City

Mathura News: अपहरण, लूट की घटनाएं भी हो चुकी हैं ओमेक्स सिटी में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 08:17 PM IST
विज्ञापन
Incidents of kidnapping and robbery have also happened in Omaxe City
वृंदावन। छटीकरा पर बसी पॉश कॉलोनी ओमेक्स सिटी में पुलिस चौकी और सांसद व सिने तारिका हेमा मालिनी का निवास होने के बावजूद अपराध की वारदातों से यहां रहने वालों लोगों में भय का माहौल है। लूट, चोरी, मारपीट व अपहरण की कोशिश जैसी वारदातों के बाद भी बिल्डर सुरक्षा व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को फ्लैट में संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटके मिले युवक की मौत के बाद यहां सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं। गौरतलब है कि तीन साल पहले वृंदावन पुलिस ने कई लूटों का खुलासा करते हुए
विज्ञापन

एक फ्लैट से दो युवकों विक्रम एंक्लेव शालीमार दिल्ली निवासी कमल शर्मा और वृंदावन निवासी विष्णु को गिरफ्तार किया था। जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए थे। तलाशी में कमल शर्मा का एक और आधार कार्ड मिला था, जिसमें उसका असली नाम इमरान सैफी था। वहीं गोविदा टावर निवासी दिल्ली में कपड़ा और सराफा कारोबारी रहे सतीश चावला की पत्नी सुनीता चावला को बंधक बनाकर दो जनवरी 2021 को मोटरसाइकिल सवार दो युवक लूटपाट कर ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सितंबर 2021 को ओमेक्स सिटी के अंदर कथा प्रवक्ता राजराजेश्वर का दिन दहाड़े कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया, जिन्हें बमुश्किल बचाया। इसी माह भरतपुर पुलिस ने भी यहां आकर दो अपहृत लोगों को छुड़ाया है। एसपी सिटी एमपी सिंह का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है।
धर्मेंद्र के हैं चार बच्चे
फ्लैट में संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका मिला धर्मेंद्र सिंह 3 भाइयों में सबसे बड़ा था। 10 साल पहले शादी हुई थी। उनके 3 बेटी और 1 बेटा है। पिता लक्ष्मण सिंह ने बताया कि बेटे ने कभी शराब नहीं पी। उसकी हत्या की गई है। आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया है। जिस मफलर से बेटे का शव लटका हुआ मिला है, वह इतना मजबूत नहीं है।
मुनेष का पर्स मिला, निकले 1201 रुपए
पुलिस ने घटना स्थल से मुनेष नामक युवक का पर्स बरामद किया है। पर्स में मुनेष का आधारकार्ड, 1201 रुपये हैं। कमरे से पांच खाली शराब की बोतलें और पांच छह प्लास्टिक के ग्लास भी मिले हैं। फोरेंसिक टीम ने कमरे में रखे सामान, खाली बोतलों और ग्लास से फिंगर प्रिंट के साथ जूतों के निशानों के साक्ष्य लिए हैं। जगह-जगह पड़े खून के धब्बों को भी जांच का बिंदु माना है। लोगों ने बताया कि दो दिन पूर्व फ्लैट में पार्टी हुई थी, जिसमें कई लड़के शामिल हुए थे।

हाथ पर कट और बाइक पर खून
फ्लैट में संदिग्ध अवस्था में फंदे पर लटके मिले धर्मेंद्र के बाएं हाथ की कलाई पर कट के निशान मिले हैं। उसकी बाइक पर खून का मिलना घटना को और संदिग्ध बताता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed