फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Incidents of fire are causing harm

Mathura News: आगजनी की घटनाएं कर रहीं नुकसान, करें बचाव के इंतजाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Incidents of fire are causing harm
मथुरा। तापमान बढ़ने के साथ ही आगजनी की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। खेत, मकान, दुकान, गोदामों में आग लग रही हैं। शाॅर्ट सर्किट सबसे बड़ा कारण सामने आ रहा है। फायर विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। सीएफओ नरेंद्र प्रताप सिंह ने आग से बचाव के इंतजाम सुझाए। साथ ही अग्निशमन केंद्रों के नंबर भी जारी किए।
विज्ञापन



सीएफओ ने बताया कि महावन और गोवर्धन में एक-एक फायर टेंडर को तैनात किया गया है। इसके अलावा एक छोटी गाड़ी महावन में तैनात की गई है। एक फायर टेंडर छाता में भी तैनात किया गया है। इसके अलावा एक फायर यूनिट व फायर टेंडर को वृंदावन में रखा गया है। नौहझील क्षेत्र में भी एक छोटी हाई प्रेशर गाड़ी को तैनात किया गया है।
विज्ञापन







आग से बचाव के इंतजाम

घर/प्रतष्ठिान के भीतर धूम्रपान न करें।

कूड़ेदान समय से खाली करते रहें।

खराब विद्युत उपकरणों को समय से ठीक कराएं।

बिजली के तार, फ्यूज व अन्य उपकरण सही क्षमता के लगाएं।

फायर/स्मोक चेक दरवाजे सदैव बंद रखें।

निकास मार्गों को सदैव बाधा रहित रखें।

जरूरत से अधिक एलपीजी सिलिंडरों का भंडार न करें।

खेत में कटी हुई फसल को हाईटेंशन लाइन के नीचे न रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed