फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Inauguration of the road and the Lord Parashuram entrance gate

Mathura News: सड़क व भगवान परशुराम प्रवेश द्वार का लोकार्पण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of the road and the Lord Parashuram entrance gate
नौहझील। क्षेत्र के मुवारिकपुर गांव को दशकों के इंतजार के बाद आखिरकार पक्की सड़क मिल गई है। रविवार को विधायक राजेश चौधरी ने 69 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विकास शर्मा द्वारा पिता दिवंगत बाबूलाल शर्मा की स्मृति में बनवाए गए भगवान परशुराम प्रवेश द्वार का भी अनावरण किया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का दावा है कि यह सड़क आजादी के बाद पहली बार बन रही है। सड़क बनने से पहले लोगों को पैदल या छोटे वाहनों से धूल फांकते हुए पहुंचना पड़ता था। सड़क न होने के कारण ग्रामीणों को सामाजिक कार्यक्रमों में शर्मिंदगी उठानी पड़ती थी। अप्रैल 2025 में गांव पहुंचे विधायक राजेश चौधरी से लोगों ने इस समस्या के बारे में बताया। विधायक के प्रयासों से 21 फरवरी 2025 को सड़क की निविदा स्वीकृत हुई थी। लोकार्पण समारोह में विधायक राजेश चौधरी का प्रधान प्रतिनिधि विकास शर्मा और ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस दौरान ग्राम प्रधान पुष्पा शर्मा, एलडीबी चेयरमैन भगवती चौधरी, रविंद्र शर्मा, फूलचंद, राजपाल, गोपाल, पूर्व प्रधान हेमराज, ओमप्रकाश, हर्ष चौधरी, मनीष जिंदल समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed