फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   inauguration of handicap children's function in vrindavan

प्रेरणा मैराथन के साथ विकलांग समारोह शुरू

Tue, 01 Dec 2015 06:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Tue, 01 Dec 2015 06:17 PM IST
विज्ञापन
inauguration of handicap children's function in vrindavan
वात्सल्य ग्राम के विद्यालय वैशिष्ट्यम् की ओर से विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर  विकलांग समारोह का शुभारंभ मंगलवार को प्रेरणा मैराथन दौड़ से हुआ। साध्वी ऋतंभरा ने प्रतिभागी विकलांगों को ओलंपिक मशाल देकर दौड़ का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


सुबह बिरला मंदिर से शुरू हुई दौड़ में विकलांग बच्चे स्केटिंग करते हुए दौड़ रहे थे। उनके पीछे मशाल लिए बच्चे और महर्षि दयानंद पुनर्वास संस्थान, पंकज स्पास्टिक सेंटर, स्वर्ण इंटरकालेज, एएचएम स्कूल, रतनलाल फूलकटोरी देवी विद्या मंदिर के बच्चे झंडा, बैनर लेकर कतारबद्ध चल रहे थे। दौड़ का समापन वात्सल्य ग्राम में समविद् गुरुकुलम् में हुआ।
विज्ञापन

]
दोनों पैरों से विकलांग ऑस्कर विजेता और राष्ट्रपति द्वारा सम्मानति डांसर डांस इंडिया डांस में अपना नाम करने वाले बड़ौदा से आए कमलेश पटेल ने हाथों के बल पर अपनी डांस प्रस्तुति देकर सभी को चकित कर दिया। दोनों हाथों से विकलांग अहमदाबाद से धवल खत्री, आगरा के देवेंद्र कुमार, भागवताचार्य मुकेशचंद्र शास्त्री को साध्वी ऋतंभरा ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साध्वी ने कहा कि विकलांगता को समाज अभिशाप समझता है, लेकिन आज इन विकलांगों की प्रस्तुति ने यह सिद्ध कर दिया कि यदि मन में उत्साह और विश्वास हो तो तन की विकलांगता हमारी प्रतिभा को रोक नहीं सकती।

कमलेश पटेल ने कहा कि व्यक्ति का सबसे बड़ा बल आत्मबल होता है। प्रभु यदि शरीर में कोई कमी करता है तो अलग से कोई हुनर दे देता है। धवल खत्री ने कहा कि व्यक्ति में मन की ललक और पहल करने का साहस ही उसे उन्नति के शिखर तक पहुंचाता है।


इस अवसर पर पंकज स्पास्टिक सेंटर एवं महर्षि दयानंद पुनर्वास के बच्चों ने नृत्य और नाटिका भी प्रस्तुत किए। इसके बाद मूक बधिर बच्चों ने सांकेतिक राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जीएल बजाज के संस्थापक रामकिशोर अग्रवाल, डॉ. पंकज गुप्ता, ज्ञानेष वार्ष्णेय, सतीश कुमार भारद्वाज, धनन्जय तिवारी, साध्वी शिरोमणि, डा. अभय कुमार राय, विभोर प्रकाशम, देवेन्द्र दुवे, मीनाक्षी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed