{"_id":"6849db06ea74afbe5402306b","slug":"in-varanasi-a-youth-from-govardhan-duped-a-woman-of-rs-16-lakh-mathura-news-c-369-1-mt11002-130955-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: वाराणसी में गोवर्धन के युवक ने महिला से ठगे 16 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: वाराणसी में गोवर्धन के युवक ने महिला से ठगे 16 लाख रुपये
विज्ञापन
मथुरा। गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव देवसेरस निवासी युवक ने वाराणसी के पुलिस आयुक्त के पीआरओ रहे सब इंस्पेक्टर के नाम और फोटो लगाकर फेसबुक पर आईडी बनाकर महिला से 16 लाख रुपये की ठगी कर ली। महिला ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
27 मई को अनीता यादव नाम की महिला ने पुलिस आयुक्त वाराणसी से शिकायत को प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थना पत्र में उन्होंने बताया कि वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के पीआरओ रहे सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार राणावत के नाम से और फोटो का दुरुपयोग करके उसके साथ 16 लाख रुपये की ठगी हुई है। पीड़िता ने बताया कि खुद को सब इंस्पेक्टर दीपक राणावत बताते हुए उसके बेटे की सरकारी नौकरी लगवाने के लिए 16 लाख रुपये लिए लेकिन न तो नौकरी लगी और न ही युवक ने पैसा वापस किया।
पुलिस आयुक्त ने कैंट पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। साथ ही क्राइम ब्रांच को कैंट पुलिस के साथ मामले की जांच के भी आदेश दिए। जांच में सामने आया कि मामले में सब इंस्पेक्टर दीपक राणावत की कोई संलिप्तता नहीं है। उनके नाम और फोटो का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। दीपक राणावत ने भी अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
पुलिस और क्राइम ब्रांच की जांच में पता चला कि गोवर्धन के गांव देवसेरस निवासी मुफेद ने फेसबुक पर दीपक राणावत के नाम से फर्जी अकाउंट बना रखा है। इसके जरिए वह लोगों को झांसे में लेकर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करता है। उसने फर्जी सरकारी पहचान पत्र भी बनवा रखा है। इसी से वह खुद को असली पुलिसकर्मी बताते हुए लोगों के साथ ठगी करता है। अब वह 14 महिलाओं के साथ ठगी की वारदात कर चुका है। पुलिस ने गत दिवस उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने पूरा सच पुलिस के समक्ष बताया। एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। ठगी और गिरफ्तारी दोनों वाराणसी में हुए हैं।