फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   In the name of removing encroachment, goods were thrown on the road

Mathura News: अतिक्रमण हटाने के नाम पर सामान सड़क पर फेंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
In the name of removing encroachment, goods were thrown on the road
मथुरा। अतिक्रमण हटाने के नाम पर सड़क पर फेंका गया फ्रिज और अन्य सामान।
गोवर्धन (मथुरा)। नगर पंचायत प्रशासन प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के नाम पर सख्ती दिखाई तो कर्मियों ने जमकर तांडव मचाया। अस्थायी दुकान को तोड़ते हुए उसका सामान सड़क पर फेंक दिया। दुकानदार ने कर्मचारियों पर रुपये मांगने का आरोप लगाया और नहीं देने पर सामान फेंक दिया।
विज्ञापन

बुधवार को नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी चैतन्य तिवारी के निर्देशन में कर्मचारियों ने पुलिस बल के साथ परिक्रमा मार्ग से अतिक्रमण हटाया। परिक्रमा मार्ग में बने पक्के निर्माण को जेसीबी से तोड़ा गया। वहीं सख्ती दिखाते हुए अस्थायी अतिक्रमण भी हटवाए गए। दुकानदारों ने सड़क पर तखत, कुर्सी तथा अन्य सामान रखकर मार्ग अवरुद्ध कर रखा था।
विज्ञापन

ईओ ने सख्ती के साथ अतिक्रमण हटवाकर फुटपाथ पर लगे लकड़ी के खोखे हटाए। दुकानदार मुरारी लाल शर्मा का आरोप है कि पंचायत कर्मियों ने दुकान को तोड़कर फ्रिज बाहर सड़क पर फेंक दिया, इससे फ्रिज टूट गया। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed