फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   In the first match, BSA College defeated Army School 6-0.

Mathura News: पहले मैच में बीएसए कॉलेज ने आर्मी स्कूल को 6-0 से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
In the first match, BSA College defeated Army School 6-0.
हॉकी टूर्नामेंट के शुभारंभ पर खिलाड़ियों से परिचय करते सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा।
मथुरा। स्व. ज्योति मिश्रा स्मृति राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का शनिवार को बीएसए डिग्री कॉलेज के हॉकी ग्राउंड में शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में महिला और पुरुष वर्ग की 8-8 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। उद्घाटन मैच में बीएसए कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आर्मी स्कूल को 6-0 के अंतर से पराजित कर दिया। पहले दिन लीग और क्वाटर फाइनल मिलाकर कुल 10 मैच खेले गए। रविवार को सेमी फाइनल और फाइनल मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा, राज्यसभा सांसद चौधरी तेजवीर सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा तथा उद्योगपति महेश बंगाल ने स्व. ज्योति मिश्रा के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। खिलाड़ियों से परिचय करने के बाद उन्हें खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले के लिए खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस मौके पर जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष व बीएसए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा और संघ सचिव एवं मुख्य आयोजनकर्ता शैलेश मिश्रा और कृष्णवीर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed