फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   In the city of Krishna, the evening was filled with devotional songs.

Mathura News: कान्हा की नगरी में कन्हैया के भजनों से सजी शाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
In the city of Krishna, the evening was filled with devotional songs.
ब्रज रज उत्सव 2025 में प्रस्तुति देते भजन गायक कन्हैया मित्तल।
मथुरा। ब्रजरज उत्सव के दूसरे दिन सोमवार को भजन संध्या में प्रख्यात भजन गायक कन्हैया मित्तल ने अपनी सुमधुर वाणी से समा बांध दिया। जैसे ही उन्होंने ...हारे का सहारा, बाबा खाटू श्याम हमारा...से शुरूआत की तो दर्शक झूम उठे। पूरा परिसर जयकारों से गूंजने लगा। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। भक्ति और उल्लास के इस संगम में श्रद्धालु अपने स्थान पर खड़े होकर नाचते-गाते भावविभोर हो गए। इससे पहले कार्यक्रम में ब्रज के कालाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

धौली प्याऊ स्थित रेलवे ग्राउंड में 26 अक्तूबर से पांच नवंबर तक ब्रज रज उत्सव का आयोजन हो रहा है। दूसरे दिन दोपहर को कन्हैया लाल चतुर्वेदी की प्रस्तुति से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसमें ब्रज के पारंपरिक संगीत को जीवंत कर दिया। सुर और ताल की धुन पर दर्शक झूमते नजर आए। इसके बाद एकता जैन के नेतृत्व में लोक गायन और नृत्य का अद्भुत प्रदर्शन हुआ। वहीं मयूरी शर्मा के साथी कलाकारों की गायन व नृत्य प्रस्तुति ने परिसर में समा बांध दिया। मोसे नैना मिलाइके...स्वरों के साथ नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

वहीं रात 9:00 बजे जैसे ही कन्हैया मित्तल ने मंच संभाला पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा। मित्तल ने भजनों की मधुर धुन से ऐसा भक्तिमय माहौल बनाया कि दर्शक भावविभोर हो गए। हालांकि बारिश के बाद भी कार्यक्रम में सैकड़ों लोग कन्हैया मित्तल को देखने उमड़े। इस दौरान ब्रिगेडियर देवेंद्र प्रताप सिंह, डीएम सीपी सिंह, उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद सीईओ एसबी सिंह, एमवीडीए सचिव अरविंद द्विवेदी, एसीईओ मदन चंद्र दुबे, डिप्टी सीईओ सतीश चंद्र, वित्ताधिकारी विनय सिंह, आरपी यादव, सांस्कृतिक समिति के सदस्य डॉ. अनूप शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज अभिलिप्सा के भजनों पर झूमेंगे मथुरावासी
- गिरधर गोपाल शर्मा भजन गायन दोपहर 3-4 बजे
- उपमा पांडेय भजन गायन दोपहर 4-5 बजे
- मोनिका अग्रवाल नृत्य गायन शाम 5-6 बजे
- कुंजलता मिश्रा मीरावाई नृत्य नाटिका
- अभिलिप्सा पांडा द्वारा डेवोशनल नाइट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed