फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   In the 800-meter race, Richa Singh secured first place, Priyanka Singh came in second, and Khushi finished third.

Mathura News: 800 मीटर में ऋचा सिंह प्रथम, प्रियंका सिंह द्वितीय और खुशी ने पाया तृतीय स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
In the 800-meter race, Richa Singh secured first place, Priyanka Singh came in second, and Khushi finished third.
दौड़ने के लिए तैयार ​खिलाड़ी। 
गोवर्धन। श्री बाबूलाल महाविद्यालय में आयोजित हो रहे उड़ान महोत्सव के दूसरे दिन खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत कार्यक्रम का शुभारंभ संत बाबा दीनबंधु दास, सीओ अनिल कुमार सिंह तथा भागवत वक्ता पूर्ण प्रकाश कौशिक, एडवोकेट नंदकिशोर शर्मा, डॉ. लीविस कुलश्रेष्ठ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह ने कहा कि स्वस्थ शरीर और सर्वांगीण विकास के लिए खेल अत्यंत आवश्यक है। बालक बालिकाओं के 400 मीटर और 800 मी दौड़ का आयोजन किया गया। बालिका वर्ग में 800 मीटर में प्रथम स्थान ऋचा सिंह, द्वितीय स्थान प्रियंका सिंह और तृतीय स्थान खुशी ने प्राप्त किया। वहीं बालक वर्ग में प्रथम स्थान हेमंत, द्वितीय स्थान अनंत सिंह एवं तृतीय स्थान कैलाश ने प्राप्त किया। 400 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में प्रथम स्थान अवनी, द्वितीय स्थान ऋचा सिंह और तृतीय स्थान रोशनी ने प्राप्त किया। 400 मीटर बालक वर्ग में प्रथम स्थान शिवांश सिंह, द्वितीय स्थान जतिन कुंतल और तृतीय स्थान हेमंत ने प्राप्त किया। सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. कृष्णा कुशवाह, पीटीआई मोनू चौधरी, डॉ. जयप्रकाश सिंह, डॉ. रेखा शर्मा, डॉ. धर्मराज, डॉ. आशीष सिंह, डॉ. अतुल कुमार समेत अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed