फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   In Supana village, villagers held linemen hostage for half an hour

Mathura News: गांव सुपाना में ग्रामीणों ने लाइनमैनों को बनाया आधे घंटे तक बंधक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
In Supana village, villagers held linemen hostage for half an hour
कोसीकलां। गांव सुपाना में ऊर्जा निगम द्वारा लगाए शिविर के दौरान ग्रामीणों ने तीन संविदा लाइनमैनों को आधा घंटे तक बंधक बनाए रखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाइनमैनों को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया। वहीं ग्रामीणों ने लाइनमैनों पर पोल पर चढ़कर महिलाओं को ताकने का आरोप लगाया। इसके बाद ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर लाइनमैन के खिलाफ तहरीर दी। वहीं ऊर्जा निगम के जेई अनूप गौड़ ने भी सरकारी कार्य में बाधा डालने एवं दस्तावेज को फाड़ने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


जेई अनूप गौड ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि एसटीडब्ल्यू फीडर से पोषित होने वाले गांव सुपना में शनिवार को बिजली बिल राहत योजना के अंतर्गत दाऊजी मंदिर धर्मशाला पर शिविर लगाया गया था। जिन उपभोक्ताओं पर बकाया था उनकी लाइन काटी जा रही थी। शाम को करीब 4 बजे महेश, लखन दो अन्य के द्वारा संविदा लाइनमैन प्रवीण कुमार, अर्जुन कुमार, कैलाश के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कैलाश के साथ मारपीट करते हुए कहा कि वह बिल नहीं जमा होंगे और काटी गई लाइन को जोड़ें। जेई ने बताया कि ग्रामीणों ने रजिस्टर एवं अन्य कागजातों को अपने कब्जे में ले लिया। जिससे कार्य रुक गया और तीनों लाइनमैनों को बंधक बना लिया। इसकी सूचना पुलिस को देने के बाद तीनों बंधक बनाए गए लाइनमैनों को करीब आधे घंटे बाद मुक्त कराया।
विज्ञापन


उधर, ग्रामीणों का आरोप है कि लाइनमैन घरों में घुस गए और पोलों पर चढ़कर करीब 35-40 संयोजन काट दिए। आरोप है कि कुछ महिलाएं घरों में में नहा रही थीं, जिन्हें लाइनमैन पोल पर चढ़कर देखने लगे। लाइनमैनों के इस कृत्य से महिलाएं आक्रोशित हो गईं, जिन्हें देख लाइनमैन भाग खडे़ हुए। इससे त्रस्त होकर काफी संख्या में ग्रामीण महिलाओं समेत थाने पहुंचे और हंगामा करने लगे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाते हुए शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर ग्रामीण शांत हो सके। गांव निवासी महिला ने तीन नामजद लाइनमैनों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed