{"_id":"6862e01d7bb6d0190e06dfec","slug":"in-schools-teachers-will-welcome-students-by-applying-tilak-and-will-feed-them-kheer-mathura-news-c-369-1-mt11008-131898-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: स्कूलों में शिक्षक तिलक लगाकर करेंगे विद्यार्थियों का स्वागत, खीर खिलाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: स्कूलों में शिक्षक तिलक लगाकर करेंगे विद्यार्थियों का स्वागत, खीर खिलाएंगे
विज्ञापन
मथुरा। गर्मियों की छुट्टियों के बाद मंगलवार से 1536 परिषदीय स्कूल खुल जाएंगे और वहां उत्सव मनाया जाएगा। पहले दिन स्कूल आए विद्यार्थियों को रोली का टीका लगाकर शिक्षक उनका स्वागत करेंगे। साथ ही मिड-डे मिल में उन्हें हलवा व खीर खिलाई जाएगी। विद्यालयों की भी विशेष सजावट की जाएगी।
बेसिक शिक्षा विभाग के 1536 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय हैं। विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए सोमवार को विद्यालयों को गुब्बारों, झालरों व फूलाें से सजाया गया है। खंड शिक्षाधिकारी बुद्ध सेन ने बताया कि एक जुलाई को स्कूल आने वाले विद्यार्थियों का शिक्षक स्वागत करेंगे। साथ ही, एक जुलाई से 15 जुलाई तक दूसरे चरण का स्कूल चलो अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत शिक्षक गांवों में रैलियां निकालकर अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करेंगे। जिन स्कूलों में बच्चों की संख्या कम है, उन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
प्राथमिक विद्यालय गौसना के प्रधानाध्यापक गोवर्धन दास गुप्ता ने बताया कि विद्यालय के सभी कक्षों में बेहतर साफ-सफाई की गई है। विद्यालय को गुब्बारे और मालाओं से सजाया जा रहा है। मंगलवार को विद्यार्थियों को रोली से तिलकर करके और खीर-मिठाई खिलाकर उनका स्वागत करेंगे।