{"_id":"68eabd4d24e07dd1610b9e20","slug":"in-kosikalan-4000-consumers-including-500-commercial-ones-are-receiving-free-electricity-mathura-news-c-160-1-sagr1034-105397-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कोसीकलां में 500 वाणिज्यिक समेत 4000 उपभोक्ता मुफ्त की ले रहे बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कोसीकलां में 500 वाणिज्यिक समेत 4000 उपभोक्ता मुफ्त की ले रहे बिजली
विज्ञापन
कोसीकलां। विद्युत वितरण खंड तृतीय क्षेत्र में शत-प्रतिशत वसूली को लेकर अधिकारियों ने कमर कस ली है। मुख्य अभियंता राजीव गर्ग शनिवार को कोसी पहुंचे। उन्होंने अधीनस्थों के साथ बैठक की। करीब 500 से अधिक वाणिज्यिक उपभोक्ताओं ऐसे हैं, जिन्होने लंबे समय से नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान नहीं किया। इन पर 3 करोड़ रुपये का बिल बकाया है। ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ ऊर्जा निगम अभियान के तहत डोर-टू-डोर कार्रवाई करने की तैयारी में है।
नंदगांव रोड पर एक्सईएन कार्यालय में गर्ग ने अधीक्षण अभियंता विजय खेड़ा, अधिशासी अभियंता एसपी सिंह के साथ बैठक की। बैठक में समीक्षा करते हुए गर्ग ने बताया कि करीब 4000 उपभोक्ता दस हजार के बकाएदार हैं, जिन पर करीब 6 करोड़ बकाया है। ऐसे में इन उपभोक्ताओं को पहले बकाया जमा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। बकाया न जमा करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं 25 हजार से अधिक के बकाएदारों के कनेक्शन काटते हुए उनके खिलाफ आरसी जारी होगी। 250 उपभोक्ताओं के बिल सही किए जाएंगे। दो माह से अधिक का बिल उपभोक्ताओं पर बकाया न रहे, यह सुनिश्चित किया जाए।
एक्सईएन एसपी सिंह ने कहा बिजली निगम उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। फॉल्ट को तुरंत दूर करने का निर्देश कर्मियों को दिया गया है। इसमें लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही 24 घंटे बिजली आपूर्ति करना प्राथमिकता में शामिल है।