फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   In half an hour of rain, water started hitting the roads

Mathura News: आधा घंटे की बारिश में सड़कों पर हिलौरें मारने लगा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
In half an hour of rain, water started hitting the roads
वृंदावन। बारिश के कारण मंगलवार को नगर के कई इलाकों में नाले और नालियों का पानी सड़कों पर हिलौरें मारता दिखाई दिया। राहगीरों को गंदे पानी के बीच निकलने को मजबूर होना पड़ा। सुबह से छाए घने बादलों ने करीब करीब सवा नौ बजे बरसना शुरू कर दिया। जो पौने दस बजे तक बरसे। इसके बाद कुछ देर तक रिमझिम फुहारें गिरती रहीं। आधा घंटे की तेज बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी वहीं नगर में जलभराव की समस्या खड़ी कर दी। रंगनाथ मंदिर के सामने, सीएफसी चौराहा, गोपीनाथ बाजार, ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर मार्ग पर जलभराव हो गया। विद्यापीठ चौराहा पर गड्ढों में पानी भर गया।
विज्ञापन


राधाबल्लभ मंदिर के पीछे जलभराव हो जाने से श्रद्धालुओं को रास्ता बदलकर जाना पड़ा। बड़े बगीचे के पास और टटिया स्थान मार्ग पर पानी भर जाने से श्रद्धालुओं को परेशानी हुई। इसी मार्ग से होकर जगन्नाथ रथ यात्रा निकली। मथुरा-वृंदावन मार्ग से कैलाश नगर को जाने वाले रास्ते पर कीचड़ हो गई। वहीं दूसरे मार्ग गोरे दाऊजी पर भी बारिश का पानी भर गया। अपर नगर आयुक्त क्रांति शेखर सिंह ने बताया कि नालों की सफाई की गई है। जहां जलभराव हुआ वहां पंप लगाकर पानी को निकलवाया गया है।
विज्ञापन



तलैया बनी परिक्रमा को जोड़ने वाली कृष्ण बिहार कॉलोनी
मथुरा। गोवर्धन में जरा सी बारिश से परिक्रमा को जोड़ने वाली कृष्ण बिहार कॉलोनी तलैया बन गई। इससे राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया। दरअसल, थाने के पीछे कृष्ण बिहार काॅलोनी बनी है। इसी से सौंख रोड से सीधे परिक्रमा मार्ग को जोड़ने वाला रास्ता निकल रहा है। यहां के मार्ग व नालियों को तीन से चार बार करोड़ों की लागत से बनाया गया। वर्तमान में सड़क के साथ-साथ नालियां भी टूट गईं हैं। सड़क पर गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं। नालियां टूटकर बंद हो गई हैं। काॅलोनी निवासी गोविंद कौशिक ने बताया कि इस मार्ग पर रात में कई लोग घायल हो चुके हैं। यहां रहने वाले सागर वर्मा, वीरेंद्र भातु, रोहित कुमार, छोटू शर्मा, हरिओम पुरोहित, पप्पू, विष्णु आदि ने सड़क को दोबारा बनवाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




हाईवे पर जाम से जूझते रहे लोग, दौड़कर स्थिति संभालते दिखे प्रशिक्षु आईपीएस
टाउनशिप। बारिश से बाद गांव के पास हाईवे पर पर जाम लग गया। इससे लोग सुबह से शाम तक जाम के झाम से परेशान रहे। दरअसल, बाद गांव के पास बरेली जाने के लिए हाईवे जा रहा है। इसे गथुरा-दिल्ली हाईवे से जोड़ने का काम चल रहा है। ऐसे में आगरा से दिल्ली जाने के लिए सर्विस रोड से वाहनों को निकाला जा रहा है। सुबह बारिश से सर्विस रोड पर जलभराव हो गया। इस कारण दिन भर जाम लगा रहा। दोपहर बाद से शाम तक दिक्कत ज्यादा रही। स्थिति संभालने में सुबह से शाम तक पुलिस के पसीने छूटते रहे। इस दौरान प्रशिक्षु आईपीएस और रिफाइनरी थाने का प्रभार संभाल रहे पुष्पराज सिंह हाईवे पर दौड़-दौड़ कर जाम को संभालते दिखे। संवाद



मूंग की फसल में नुकसान की आशंका
टैंटीगांव। बारिश से गर्मी से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। हालांकि खेतों में खड़ी मूंग की फसल में संभावित नुकसान की आशंका से किसान चिंतित हैं। किसान सत्यप्रकाश लवानियां, कैलाश चंद, कृष्ण हरी लवानियां, विनोद कुमार, राकेश कुमार, भरत सिंह आदि किसानों का कहना है कि यदि लगातार बारिश हुई तो खेतों में फल फूल रही मूंग की फसल में नुकसान की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed