फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   In a thrilling match, Challenger defeated Titan by 52 runs.

Mathura News: राेमांचक मुकाबले में चैलेंजर ने टाइटन को 52 रन से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
In a thrilling match, Challenger defeated Titan by 52 runs.
कोसीकलां में क्रिकेट मैच में टॉस करते हुए अतिथगण।
कोसीकलां। जिंदल प्रीमियर लीग के दसवें लीग मैच में बृहस्पतिवार को राेमांचक मुकाबले में चैलेंजर ने टाइटन को 52 रन से हरा दिया। विद्या देवी जिंदल स्कूल के मैदान पर आयोजित मैच में मुख्य अतिथि जिंदल सा लिमिटेड के डायरेक्टर नितिन शर्मा ने टॉस उछालकर और खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

चैलेंजेर के कप्तान रामकुमार ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया। राजेंद्र ने तीन चौके और एक छक्के की सहायता से सर्वाधिक 28 रन का योगदान दिया। चैलेंजर्स ने टाइटन को 122 रन का लक्ष्य दिया। टाइटन के कप्तान प्रदीप कुमार की टीम 12 ओवर में सात विकेट खोकर 70 रन पर ऑलआउट हो गई। मैन ऑफ दी मैच चैलेंजर के खिलाड़ी ऋतिक को घोषित किया गया। जिन्होंने 15 बॉल में 18 रन व दो विकेट लिए। मैच की डिजिटल स्कोरिंग संजय वर्मा, प्रवीण जैन, आस्था अग्निहोत्री, प्रताप सिंह ने की। कमेंट्री राजेंद्र खत्री, संदीप रघुवंशी ,अशोक शर्मा, वाईके त्यागी ने की। अंपायर की भूमिका सुखदेव सिंह, डीसी अग्रवाल ने निभाई। मैदान प्रबंधन में जेबी गुप्ता, अरविंद सिंह, रिंकू डोरा का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed