फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Impressive victories for CAE Rock and Kalra Empire in KPL-3

Mathura News: केपीएल-3 में सीएई रॉक और कलरा एंपायर की शानदार जीत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Impressive victories for CAE Rock and Kalra Empire in KPL-3
मथुरा। क्रिकेट अकादमी फॉर एक्सीलेंस द्वारा आयोजित केपीएल-3 में बृहस्पतिवार को सीपी क्रिकेट स्टेडियम में दो मुकाबले खेले गए। इनमें सीएई रॉक और कलरा एंपायर ने शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन

सीएई रॉक ने यमुना पुत्रा-11 को 46 रन और कलरा एंपायर ने एमआरएस फाइटर्स मध्य प्रदेश को 48 रन से हराया। पहले मुकाबले में सीएई रॉक ने 10 ओवर में छह विकेट पर 111 रन बनाए। मोहम्मद कैफ ने नाबाद 31, शिवम ने 27 और सीताराम दास ने 25 रन बनाए। जवाब में यमुना पुत्रा-11 नौ विकेट पर 65 रन ही बना सकी। सीताराम दास ने तीन, धनंजय यादव और अमन शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। आकाश चौहान, ऋतिक और मोहम्मद कैफ को एक-एक विकेट मिला। सीताराम दास सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में कलरा एंपायर ने पांच विकेट पर 90 रन बनाए। सुमित ने 43, नितिन गोला ने 17 और ओम ने नाबाद 12 रन बनाए। एमआरएस फाइटर्स 10 ओवर में 6 विकेट पर 42 रन ही बना सकी। आहिल खान और सिद्धांत शर्मा ने दो-दो, कार्तिकेय वार्ष्णेय और नितिन गोला ने एक-एक विकेट लिया। नितिन गोला ने दो ओवर में पांच रन देकर दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed