फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Illegal vehicle parking going on on the streets of Vrindavan

Mathura News: वृंदावन की सड़कों पर चल रही अवैध वाहन पार्किंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Illegal vehicle parking going on on the streets of Vrindavan
वृंदावन। प्रवेश मार्गों और बांकेबिहारी मंदिर के आसपास सहित कई क्षेत्रों में अवैध वाहन पार्किंग संचालित हो रही हैं। इन पार्किंगों में श्रद्धालुओं से मनमाना पार्किंग शुल्क वसूल किया जा रहा है, जबकि नगर निगम बेखबर है।
विज्ञापन

नगर के हरिनिकुंज चौराहा के समीप मार्ग पर, विद्यापीठ चौराहा पर, किशोरपुरा मार्ग, तेलीपाडा क्षेत्र, परिक्रमा मार्ग, हरिजन बस्ती मार्ग अवैध पार्किंग चल रही हैं। इन पार्किंगों में कार और बाइक पार्किंग शुल्क 50 से 100 रुपये लिया जा रहा है। लंबे समय से सड़कों पर चल रही अवैध पार्किंगों की नगर निगम द्वारा अनदेखी की जा रही है। इससे जहां एक तरफ मार्गों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वहीं दूसरी ओर नगर निगम को लाखों रुपए के राजस्व का चूना लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


हिंदूवादी नेता रमेश पुजारी ने बताया कि वृंदावन में कई स्थानों पर अवैध पार्किंग चल रही हैं। इनमें से अधिकांश पार्किंग सड़कों पर चल रही है। इन पार्किंगों में वाहन स्वामियों से मनमाना शुल्क वसूल किया जा रहा है। इस ओर नगर निगम को ध्यान देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त नगर आयुक्त मयंक कुमार यादव ने बताया अवैध पार्किंगों का सर्वे कराया जा रहा है। सड़क पर पार्किंग नहीं चलाई जा सकती। ऐसा पाए जाने पर संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति अपने स्थान पर पार्किंग चलाता है वह निगम कार्यालय में रजिस्ट्रेशन कराएं, अन्यथा उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed