वृंदावन। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा वृंदावन में अवैध अतिक्रमण और अनधिकृत निर्माणों पर कार्रवाई की है। प्रेम मंदिर से फ्लाईओवर तक और चौपाटी से आगे तक की सड़कों से अतिक्रमण हटाया गया। कई दुकानदारों के सामान को नगर निगम की टीम ने जब्त किया और चेतावनी दी कि अगर दोबारा अतिक्रमण किया तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
इस दौरान बिना स्वीकृति बने एक आवासीय भवन के भूतल और प्रथम तल को सील किया गया। वहीं, स्वीकृति से अधिक बनाए गए बेसमेंट को भी सील कर दिया गया। सीलिंग की इस कार्रवाई में सहायक अभियंता अशोक चौधरी, अवर अभियंता दिनेश कुमार, अनिल सिंघल और प्राधिकरण का अन्य स्टाफ मौजूद रहा। वहीं प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने एक विशेष टीम गठित की है जो खादर क्षेत्र और परिक्रमा मार्ग में निरीक्षण कर अवैध निर्माणों की पहचान करेगी।